- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Weather Update Heavy Rainfall September
गड़चिरोली में टूटेगा रिकॉर्ड! अब तक 112 प्रतिशत बारिश, जानें जिले के मौसम का हाल
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले में सितंबर के दूसरे हफ्ते तक औसत से अधिक 1296.8 मिमी यानी 112.4% बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने चेतावनी के बीच लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर हो गए है।
- Written By: आकाश मसने

बारिश (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Weather Update: गड़चिरोली जिले में निरंतर बारिश का दौर शुरू है। मौसम विभाग द्वारा दी जा रही चेतावनी के तहत जिले में निरंतर बारिश हो रही है। ऐसे में जिले में सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में ही औसत से अधिक बारिश दर्ज हुई है। जिले में अब तक 1296.8 मिमी औसतन बारिश दर्ज हुई है। जिससे जिले में अब तक 112.4 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।
बरसात का मौसम समाप्त होने के लिए अब भी एक पखवाड़े का समय शेष है। जिससे इस वर्ष रिकार्ड तोड़ बारिश की संभावना व्यक्त हो रही है। बीते वर्ष जिले में 133.3 प्रतिशत बारिश हुई थी।
बरसात के मौसम में प्रमुखता से जून से सितंबर इस 4 माह के कालावधि में बारिश होती है। गड़चिरोली जिले में बारिश वार्षिक औसत 1254.1 मिमी है। लेकिन इस वर्ष जिले में जून से 14 सितंबर तक 1296.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस कालावधि में जिले में 1153.4 मिमी अपेक्षित बारिश होती है। लेकिन इससे अधिक बारिश हुई है। जिससे जिले में कुल 112.4 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी में गहराया जल संकट: संभाजीनगर में साढ़े 4 लाख ग्रामीण टैंकरों के भरोसे, 82 गांवों में पानी के लिए संघर्ष
संभाजीनगर ZP कृषि समिति की बैठक में बड़े सुझाव: समर्थन मूल्य खरीद की शर्तें हों सरल; सरकार को दिए अहम प्रस्ताव
MP Weather Update: बारिश के बाद ‘लू’ का अलर्ट; 12 मई से तपेगा मध्य प्रदेश और 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
संभाजीनगर में गैरेज बिजनेस का सपना पड़ा महंगा, फर्जी बिल बनाकर 2 भाइयों से 11.79 लाख की ठगी
इस दौरान जिले के कुछ तहसीले छोड़े तो सभी तहसीलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज हुई है। जिससे आवश्यक बारिश होने के चलते किसानों में खुशी का वातावरण नजर आ रहा है। किसान कृषिकार्यो में जुटे हुए हैं। अंत तक बारिश साथ देने पर किसानों ने अच्छे उत्पादन की अपेक्षा व्यक्त की है।
सिरोंचा तहसील में इस वर्ष कम बारिश
गड़चिरोली जिले में कुल 12 तहसीलें है, जिससे जिले के 10 तहसीलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज हुई है। वहीं सिरोंचा व गड़चिरोली में 100 प्रतिशत से कम बारिश दर्ज हुई है। गड़चिरोली तहसील में 91.4 प्रतिशत तो सिरोंचा तहसील में 89 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें:- वोट चोरी पर कांग्रेस के समर्थन में उतरे नक्सली, माओवादी नेताओं ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं धानोरा तहसील में 102.7 प्रतिशत, देसाईगंज में 139.9 प्रतिशत, आरमोरी में 101 प्रतिशत, कुरखेड़ा 104 प्रतिशत, कोरची 104।2 प्रतिशत, चामोर्शी 112।2 प्रतिशत, मुलचेरा 121. 9 प्रतिशत, अहेरी 101.4 प्रतिशत, एटापल्ली 110.1 प्रतिशत व भामरागड में 114.7 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है।
शुरूआत में दिखाई बेरूखी, फिर झमाझम
इस वर्ष जून माह के शुरुआती दौर में बारिश विलुप्त होने किसानों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे किसानों का बुआई का कार्य विलंब में गया। लेकिन इस माह के अंतिम सप्ताह में दमदार बारिश के आगमन के चलते किसानों ने बुआई के कार्य किए।
वहीं रोपाई की शुरूआत हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए बारिश की लुपाछिपी रही। लेकिन निरंतर बारिश का दौर जारी रहा। जिससे रोपाई कार्य भी बिना दिक्कत संपन्न हुए।
Gadchiroli weather update heavy rainfall september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाबा महाकाल के द्वार पहुंचे ‘धुरंधर’ के ‘मेजर इकबाल’, शिवभक्ती में दिखे लीन; इशिता विश्वकर्मा ने भी किए दर्शन
May 10, 2026 | 01:27 PMMadhya Pradesh Wildlife Leader: जंगल में दौड़ने तैयार मादा चीता, टाइगर स्टेट से आगे MP बन रहा वाइल्डलाइफ लीडर
May 10, 2026 | 01:27 PMElvish Yadav Threat: एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी, मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस
May 10, 2026 | 01:25 PMगर्मी में गहराया जल संकट: संभाजीनगर में साढ़े 4 लाख ग्रामीण टैंकरों के भरोसे, 82 गांवों में पानी के लिए संघर्ष
May 10, 2026 | 01:24 PM6 दलों का साथ और कांटों भरा ताज! CM जोसेफ विजय के सामने खड़ी हैं ये 5 सबसे बड़ी चुनौतियां, 13 मई को अग्निपरीक्षा
May 10, 2026 | 01:19 PMसंभाजीनगर ZP कृषि समिति की बैठक में बड़े सुझाव: समर्थन मूल्य खरीद की शर्तें हों सरल; सरकार को दिए अहम प्रस्ताव
May 10, 2026 | 01:14 PMमॉर्गन स्टेनली ने की बड़ी भविष्यवाणी, परमाणु ऊर्जा बनेगा भारत का ‘गेम चेंजर’, 2047 तक के लिए तैयार है प्लान
May 10, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM












