क्या सच में अलग हो रहे गौरव खन्ना और आकांक्षा? वायरल डांस वीडियो पर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Akanksha Chamola Viral Video: डांस वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के रिश्ते पर सवाल उठे। एक्ट्रेस ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ जवाब दिया। तो चलिए जानते हैं क्या कहा।
Akansha Chamola (1)
Updated on

Akanksha Chamola React To Gaurav Khanna Divorce Rumours: ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह अपने को-एक्टर्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ डांस करती नजर आईं। यह वीडियो उनकी अपकमिंग वेब सीरीज दिल धोखा और डिजायर के प्रमोशनल इवेंट का था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनका डांस स्टाइल कुछ खास रास नहीं आया। इसके बाद आकांक्षा को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

यह पहली बार नहीं है जब आकांक्षा चमोला को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी वह अवेज दरबार के साथ बनाई गई एक रील को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ चुकी हैं। हर बार की तरह इस बार भी कुछ यूजर्स ने उनके वीडियो पर सवाल उठाए, वहीं कुछ लोगों ने हद पार करते हुए उनके कैरेक्टर पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी।

आकांक्षा के रिश्ते पर उठे सवाल

डांस वीडियो वायरल होने के बाद अफवाहों का बाजार और गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि आकांक्षा और गौरव खन्ना के रिश्ते में सब ठीक नहीं है। यहां तक कहा जाने लगा कि दोनों के बीच तलाक हो सकता है। इन तमाम चर्चाओं के बीच आकांक्षा ने चुप रहने के बजाय ट्रोल्स को जवाब देना ही बेहतर समझा।

‘गौरव की जीत क्यों बनी मेरी परेशानी?’

आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जयति अनस्क्रिप्टेड का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया। इस वीडियो में सवाल उठाया गया कि आखिर गौरव खन्ना की जीत आकांक्षा के लिए मुसीबत क्यों बन गई है। क्लिप में यह भी कहा गया कि गौरव के शो अनुपमा में किए गए इंटीमेट सीन्स पर कभी किसी ने सवाल नहीं उठाया, लेकिन आकांक्षा के हर कदम को जज किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आकांक्षा ने लिखा, “ये फेमिनिज्म तो चरम पर है।”

रिश्ते पर दिया साफ संदेश

इतना ही नहीं, आकांक्षा ने एक और स्टोरी में अपने पुराने इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी रिश्ते में ईमानदारी और भरोसा सबसे बुनियादी चीजें होती हैं। इससे पहले भी उनके एक क्रिप्टिक पोस्ट के बाद सेपरेशन की चर्चाएं तेज हुई थीं, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इन खबरों को खारिज कर दिया था।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी। उम्र में 9 साल के अंतर के बावजूद दोनों अपने रिश्ते को लेकर हमेशा कॉन्फिडेंट नजर आए हैं। फिलहाल आकांक्षा अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और अभी बेबी प्लानिंग का कोई इरादा नहीं रखती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com