मोबाइल वैन लेकर जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Cancer Awareness Campaign News: आदिवासी बहुल गडचिरोली जिले में राज्य स्वास्थ्य विभाग के कैंसर जनजागृति और निदान मुहिम अंतर्गत मार्च से अप्रैल इस कालावधि में 4972 नागरिकों की जांच की गई। इसमें 60 लोगों में कैंसर के लक्षण दिखाई दिये। जिससे संबंधितों की दोबारा जांच करने पर 23 कैंसर के मरीज होने की बात स्पष्ट होने पर उनपर उपचार शुरू किया गया है।
गड़चिरोली जिले में कार्यरत कैंसर मोबाईल वैन की टिम द्वारा यह जांच कर यह मोबाईल वैन जिले के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र में पहुंचकर नागरिकों की जांच की जा रही है।
कैंसर को रोकने के लिये राज्य के नागरिकों की मोबाईल वैन द्वारा स्कॅनिंग की जा रही है। इस अंतर्गत गांव गांव में पहुंचकर निशुल्क जांच की जा रही है। इस मुहिम को संपूर्ण राज्य में 9 फरवरी से शुरूआत की गई है। वहीं राज्य के आखरी छोर पर बसे गडचिरोली जिले में फरवरी के आखरी सप्ताह से इस मुहिम का शुभारंभ किया गया है।
जिले के स्वास्थ्य सेवा अधिक सक्षम, दर्जेदार व सहजसुलभ करने की दृष्टि से सरकार द्वारा कैंसर जांच व जनजागृति मुहिम चलाई जा रही है। इस उपक्रम अंतर्गत जिले में कैंसर मोबाईल वैन कार्यरत होकर नागरिकों को कैंसर जांच सुविधा उपलब्ध हो रही है।
इस वैन सुविधा द्वारा मुख, तन और गर्भाशय मुख्य कैंसर निशुल्क जांच की जा रही है। इस अंतर्गत जिले में 24 मार्च से 30 अप्रैल की कालावधि में बारह तहसीलों में करीब 4972 नागरिकों की मुख, स्तन और गर्भाशय मुख की जांच की गई है।
मोबाइल वैन में जांच कक्ष है। स्तन, गर्भाशय के कैंसर की जांच करने के लिये कॉल्पोस्कोप यंत्र, मुख कैंसर डेंटल चेअर और अन्य अत्याधुनिक वैद्यकीय उपकरण होकर इसके लिये दो डाक्टर, परिचारिका समेत 6 कर्मचारी कार्यरत है।
यह भी पढ़ें:- किसानों के डर से हिलेगी सरकार? दिल्ली के खिलाफ महाराष्ट्र से आंदोलन, गांधी के गढ़ से टिकैत की हुंकार
प्रतिदिन गांव स्तर पर उक्त वैन के माध्यम से नागरिकों की निशुल्क जांच की जा रही है। जांच के संदिग्ध पाए गए मरीजों को आगे के उपचार के लिये संबंधित स्वास्थ्य संस्था के पास भिजवाया जाता है। इसके बाद कैंसरग्रस्त मरीजों पर उचित उपचार किया जा रहा है।
तहसील | जांच | मरीज |
---|---|---|
अहेरी | 554 | 5 |
आरमोरी | 404 | 3 |
भामरागड | 304 | 2 |
चामोर्शी | 1013 | 4 |
धानोरा | 341 | 2 |
एटापल्ली | 453 | 1 |
गडचिरोली | 436 | 2 |
कोरची | 154 | 0 |
कुरखेडा | 250 | 1 |
मुलचेरा | 317 | 1 |
सिरोंचा | 499 | 0 |
वडसा | 256 | 2 |
कुल | 4972 | 23 |
गडचिरोली जिला शल्यचिकिस्तक डाॅ. माधुरी किलनाके ने कहा कि कैंसर के शुरुआत के लक्षण समय पर पहचान नहीं होती है। जिससे अनेक लोग बेखौफ जीवनयापन करते है। जिससे समय समय पर शारिरीक जांच करना जरूरी है। समय पर कैंसर का निदान होने पर इससे बचाव करना संभव है। मोबाईल वैन के चले तत्काल निदान होकर समय पर उपचार मिलना संभव हो रहा है।