Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने चाचा अनु मलिक पर लगाए आरोप, परिवार के बारे में की बात

Amaal Malik: मशहूर संगीतकार अमाल मलिक ने शो बिग बॉस 19 में अपने परिवार से जुड़ी ऐसी बातें साझा कीं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी हैं।
Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने चाचा अनु मलिक पर लगाए आरोप, परिवार के बारे में की बात
'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने बताया अपने परिवार का दर्दनाक सच, चाचा अनु मलिक पर लगाए आरोप
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Amaal Malik Family Truth: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय जबरदस्त चर्चा में है। हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के कई अनसुने और गहरे राज खोलते नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस बार जो खुलासा हुआ, उसने लोगों को चौंका दिया और भावुक भी कर दिया।

शो के बीते एपिसोड में बशीर अली से बात करते हुए अमाल मलिक ने बताया कि उनका बचपन जितना बाहर से संगीत और शोहरत से भरा नजर आता है, उतना ही अंदर से संघर्ष और दर्द से भरा रहा है।

कठिन दौर से गुजरी मां

उन्होंने बताया कि उनकी मां को उस समय बहुत कठिन दौर से गुजरना पड़ा, जब वह गर्भवती थीं। परिवार संयुक्त था, और उन पर घर के कामों का इतना दबाव था कि गर्भवती होने के बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल पाता था।

मां की हिम्मत ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा

अमाल ने कहा कि उनकी मां को कई बार अनदेखा किया गया, उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया, और यहां तक कि कई बार अपमानित भी होना पड़ा। एक दिन जब सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने अलमारी पर हाथ मारकर अपनी तकलीफ बाहर निकाली। उन्होंने आगे कहा, ''मेरी मां की मजबूती और हिम्मत ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। अगर उन्होंने वह सब कुछ नहीं सहा होता, तो शायद आज मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।''

पिता का क्रेडिट ले जाता था कोई और

इतना ही नहीं, अमाल ने अपने पिता डब्बू मलिक और चाचा अनु मलिक के रिश्ते को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता को म्यूजिक स्टूडियो में बुलाकर गाने रिकॉर्ड करवाए जाते थे, लेकिन जब वही गाने रिलीज होते, तो क्रेडिट किसी और को मिल जाता। ये बात उनके पिता को अंदर तक तोड़ देती थी।

खुद को संभालने के लिए दवाइयों का सहारा

एक मौके का सपना दिखाकर उन्हें इस्तेमाल किया गया, जबकि असल में उन्हें धोखा दिया गया था। इससे उनके आत्मविश्वास को गहरी चोट पहुंची और उन्होंने खुद को संभालने के लिए दवाइयों का सहारा लेना शुरू कर दिया। बता दें कि अमाल ने इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लिया। 'जब तक,' 'कर गई चुल,' 'बोल दो ना जरा,' 'कौन तुझे,' और 'हुआ है आज पहली बार' जैसे सुपरहिट गाने दिए।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com