-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Airport Land Acquisition Student Boycott Suspended
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
- Written By: आंचल लोखंडे
Gadchiroli Land Acquisition:गडचिरोली में प्रस्तावित एयरपोर्ट परियोजना के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहा छात्रों का स्कूल बहिष्कार आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

गडचिरोली भूमि अधिग्रहण- फाइल फोटो- (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Airport Project: प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हिरापुर, गुरवला और राखी गांवों के छात्रों ने दो सप्ताह से जारी स्कूल बहिष्कार आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन 30 जून से शुरू हुआ यह आंदोलन छात्रों के शैक्षणिक नुकसान को देखते हुए समाप्त किया गया है। मंगलवार से सभी छात्र नियमित रूप से स्कूल जा रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को हिरापुर के उपसरपंच दिवाकर निसार, गुरवला के प्रतिनिधि कोठारे, हरीश जंगठे तथा अन्य ग्रामीणों के साथ छात्र गड़चिरोली पहुंचे और जिलाधीश अविश्यांत पंडा से मुलाकात की। सीमित संख्या में छात्रों को कलेक्टर कार्यालय में प्रवेश दिया गया, जहां उन्होंने प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण संबंधी शासनादेश (जीआर) रद्द करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
जीआर रद्द करने की मांग बरकरार
जिसके बाद छात्र मंगलवार से स्कूल पहुंचे। जिलाधिश ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि, अगले दो महीनों तक एयरपोर्ट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी द्वारा वनभूमि से संबंधित प्रक्रिया के लिए एजेंसी नियुक्त करने की जारी निविदा का कृषि भूमि अधिग्रहण से कोई संबंध नहीं है। शासनादेश तत्काल ग्रामीणों का कहना है कि, पहले वनभूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। और आगे चलकर कृषि भूमि भी अधिग्रहित की जा सकती है। इसलिए वह परियोजना के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण संबंधी शासनादेश को पूरी तरह रद्द करने की मांग पर कायम हैं।
ये भी पढ़े: नागपुर HC सख्त: जजों के बंगलों के निर्माण में देरी पर कड़ा रुख; सुनीत व सौमित्र बंगलों के काम की समय सीमा तय
ग्रामीणों में नाराजी
इस मुद्दे पर जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। गांव के प्रतिनिधियों ने कहा कि, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल आंदोलन स्थगित कर उन्हें स्कूल भेजा जा रहा है। यदि एक महीने के भीतर शासनादेश रद्द नहीं किया गया तो दोबारा स्कूल बहिष्कार आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से परियोजना प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के समर्थन में आगे आने की अपील
भी की गई।
Gadchiroli airport land acquisition student boycott suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














