Gadchiroli News: चंद्रपुर से अलग हुआ गडचिरोली डाक मंडल, आज से नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू

Independent Postal Division: डाक विभाग ने गडचिरोली को चंद्रपुर डाक मंडल से अलग कर स्वतंत्र डाक मंडल बनाने की घोषणा की है। 15 जुलाई से नई व्यवस्था लागू होगी।
gadchiroli independent postal division new post office system
गडचिरोली डाक मंडल- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gadchiroli Postal Division: गडचिरोली जिले के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए डाक विभाग ने चंद्रपुर डाक मंडल से गडचिरोली डाक मंडल को अलग कर स्वतंत्र डाक मंडल बनाने की घोषणा की है। नई प्रशासनिक व्यवस्था 15 जुलाई प्रभावी होगी। इसके साथ ही गडचिरोली जिले के सभी डाकघर अब स्वतंत्र मंडलीय कार्यालय के अधीन कार्य करेंगे।

डाक विभाग के अनुसार, इस पुनर्गठन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र निवारण होगा तथा डाक, बैंकिंग, बीमा और डिजिटल सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। नई व्यवस्था लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते बुधवार को गडचिरोली डाक मंडल के अंतर्गत सभी डाक सेवाएं, डाकघर बचत बैंक तथा डाक जीवन बीमा सहित सभी प्रकार के लेनदेन पूरी तरह बंद रहेंगे।

आज से नई व्यवस्था लागू

16 जुलाई से सभी सेवाएं पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कर दी जाएंगी। इस प्रशासनिक विभाजन के बाद गडचिरोली के नागरिकों को डाक संबंधी प्रशासनिक कार्यों के लिए चंद्रपुर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही डाक, बचत बैंक, बीमा तथा अन्य सेवाएं अधिक तेज और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। डाक विभाग ने बताया कि, नई व्यवस्था लागू होने के बाद डाक वितरण, बचत बैंक, बीमा और अन्य ग्राहक सेवाओं को अधिक सक्षम एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

जिले के नागरिकों को मिली बड़ी राहत

पहले गड़चिरोली जिले का डाक विभाग चंद्रपुर मंडल अंतर्गत शुरू होने के कारण जिले के नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब गडचिरोली के लिये स्वतंत्र डाक मंडल मिलने के कारण जिले के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। अधिक जानकारी या सेवा संबंधी सहायता के लिए नागरिक चंद्रपुर डाक मंडल के दूरभाष क्रमांक 07172-255337 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी वरिष्ठ डाक अधीक्षक, चांदा मंडल, चंद्रपुर, एस. रामा कृष्णा ने दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com