- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Filth Bus Stand Alapalli Administration Ignoring Passengers Facing Problems
आलापल्ली के बस स्टैंड पर गदंगी का आलम, रापनि प्रशासन कर रहा अनदेखी, यात्री हो रहे परेशान
- Written By: प्रिया जैस
Gadchiroli News: गड़चिरोली के अहेरी में गंदगी का आलम पसरा हुआ है। रापनि की अनदेखी होने के कारण बस स्थानक में आने वाले यात्रियों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है।

बस स्थानक पर गंदगी का आलम (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के अहेरी में दक्षिण गड़चिरोली का सबसे बड़े शहर के रूप में पहचाने जाने वाले आलापल्ली के बस स्थानक में इन दिनों गदंगी का आलम दिखाई दे रहा है। लेकिन इस मामले की ओर रापनि की अनदेखी होने के कारण बस स्थानक में आने वाले यात्रियों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। जिससे यात्री वर्ग पूरी तरह त्रस्त हो गये है।
आलापल्ली अहेरी उपविभाग की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। विशेषत: आलापल्ली जिले के बीचों बीच बसा होने के कारण यहां पर चंद्रपुर, मुलचेरा, सिरोंचा, एटापल्ली, भामरागड़, गड़चिरोली जाने के लिए यात्री आते है। वहीं प्रतिदिन हजारों यात्री बस स्थानक में पहुंचकर आवागमन करते है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां के बस स्थानक परिसर में गदंगी फैली होने के कारण बस स्थानक में पहुंचने वाले यात्रियों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन रापनि द्वारा किसी भी तरह की उपाययोजना नहीं किए जाने से यात्रियों में तीव्र नाराजगी है।
होटल और पानठेलों पर रहना पसंद कर रहे यात्री
आलापल्ली के बस स्थानक में पहुंचकर यात्री विभिन्न गांवों में रापनि की बसों में सवार होकर आवागमन करते है। लेकिन बस स्थानक में असुविधा होने के साथ ही बदबू फैलने के कारण यहां पर यात्री रुकने के बजाय परिसर के होटल और पानठेलों में रुककर बसों की प्रतीक्षा करना पसंद कर रहे है। बस स्थानक परिसर में गंदगी फैली होने के कारण परिसर में लावारिस मवेशी और सूअरों का विचरण शुरू हो गया है। जिसके कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम होने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में JSW अधिकारियों को जान से मारने की धमकी, ‘लाल सलाम’ पत्र मिला, नक्सली लिंक पर सस्पेंस
‘लाल सलाम’ लिखे पत्र से दहशत, गड़चिरोली में JSW अधिकारियों को क्षेत्र छोड़ने की धमकी
Gadchiroli: डीजल की कमी से थमे आवश्यक सेवाओं के वाहन, गडचिरोली में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
यह भी पढ़ें – गड़चिरोली में 1000 से अधिक गांवों में छिड़काव, मलेरिया-इंफेक्शन के निर्मूलन के लिए विभाग तैयार
रापनि तत्काल करें उपाययोजना
बस स्थानक के पुरुष और महिला स्वच्छतागृह की हालत इन दिनों पूरी तरह विकट हो गयी है। स्वच्छतागृह के नल बंद अवस्था में पड़े है। विशेषत: नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण स्वच्छतागृह से बदबू फैलने लगी है। जिसके कारण यात्रियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। जिससे रापनि इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल उपाय योजना करें, ऐसी मांग यात्रियों द्वारा की जा रही है।
Filth bus stand alapalli administration ignoring passengers facing problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी से झुलसी फसल, नागपुर में टमाटर के दाम चढ़े, सप्लाई हुई प्रभावित; बिगड़ा किचन बजट
May 28, 2026 | 01:45 PMयूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PMलालू के पोते का जंगल सफारी बर्थडे, तेज प्रताप ने खिलाया केक, नदारद रहीं रोहिणी, क्या खत्म होगी राजनीतिक दूरी?
May 28, 2026 | 01:39 PME20 पेट्रोल ने बढ़ाई कार और बाइक मालिकों की टेंशन, आधे लोगों ने कहा माइलेज हुआ कम, इंजन भी पड़ सकता है महंगा
May 28, 2026 | 01:39 PMबाइपोलर डिसऑर्डर की दवाइयों से झड़ गए सारे बाल, Honey Singh बोले- मैं पूरी तरह गंजा हूं और विग पहनता हूं
May 28, 2026 | 01:39 PMBMC के नए SAP क्लाउड प्रोजेक्ट पर विवाद, डेटा सुरक्षा और करोड़ों के खर्च पर उठे सवाल
May 28, 2026 | 01:36 PMचीन में ट्रेलर ट्रक से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की पलटें जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO
May 28, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM














