-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Elections For Obc Seats In Upcoming Local Bodies Postponed State Election Commissions Decision
राज्य चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, आगामी स्थानीय निकायों में OBC सीटों के लिए चुनाव स्थगित
- Written By: किर्तेश ढोबले

फाइल फोटो
मुंबई: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा स्थानीय निकायों (Local Bodies Election) में ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाने के बाद राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य चुनाव आयोग ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षित सीटों को स्थगिती (Postponement OBC reserved seats) दी है। बता दें कि राज्य की 106 नगर पंचायतों की 400 सीटों पर चुनाव होने थे। लेकिन ओबीसी आरक्षण पर कानूनी मुद्दों के कारण उन्हें स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षित सीटों का चुनाव स्थगित कर दिया है, लेकिन अन्य श्रेणियों के चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। यह चुनाव राज्य की 106 नगर पंचायतों की कुल 1 हजार 802 सीटों पर होगा। जिसमें 1,802 में से 337 सीटों पर ओबीसी आरक्षण है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला के बालापुर नगर परिषद में बड़ा सियासी भूचाल! BJP गटनेता सहित दो पार्षदों के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र खारिज
नागपुर: काटोल अध्यक्ष अर्चना देशमुख को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जाति वैधता आदेश पर रोक
नागरिकों को विविध लाभ योजनाओं से रखा जा रहा वंचित, ओबीसी महासंघ के जिल्हाध्यक्ष चौकसे भेजा ज्ञापन
महाराष्ट्र में बैलेट पेपर के लिए चुनाव बहिष्कार के राज ठाकरे के फॉर्मूले को सुप्रिया सुले और उद्धव का समर्थन
नगर परिषद, जिला परिषद और ग्राम पंचायत ओबीसी आरक्षित सीटों के चुनाव भी स्थगित
गौरतलब है कि भंडारा नगर परिषद की कुल 52 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिनमें से 13 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। उन्हें भी स्थगिती मिल गई है। इसके अलावा गोंदिया जिला परिषद की 53 ओबीसी सीटों में से 10 के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया है। पंचायत समिति की 45 और नगर निगम की एक सीट पर सीटों का चुनाव भी टाल दिया गया है।
इसके अलावा राज्य की कुल 5,454 ग्राम पंचायतों में से 7,130 सीटों पर चुनाव होंगे। जहां ओबीसी आरक्षित सीटों के लिए भी चुनाव स्थगित रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने अध्यादेश पर लगाई रोक
आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के अध्यादेश पर रोक लगा दी है। जिसके अनुसार आगामी चुनाव में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण नहीं दिया जाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को भी निर्देश दिया है।
जस्टिस एएम खानविलकर और सीटी रवि कुमार की पीठ ने महाराष्ट्र सरकार के अध्यादेश और उसे लागू करने के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर आदेश पारित किया।
कोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगाते हुए कहा कि, आरक्षण नियमों के मुताबिक नहीं दिया गया था। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल मार्च के महीने में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण दिए जाने के लिए इनकार किया था। जिसके बाद भी महाराष्ट्र सरकार सितंबर में यह अध्यादेश लेकर आई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।
Elections for obc seats in upcoming local bodies postponed state election commissions decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














