- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Safalta Ki Kahani School Without Bag Gondpipri Students Motivation
गोंडिपिपरी में स्कूल विदाउट बैग पहल, छात्रों को प्रेरित करने ‘सफलता की कहानी’ उपक्रम
- Written By: आंचल लोखंडे
School Without Bag Program: ‘स्कूल विदाउट ए बैग’ पहल के तहत गोंडपिपरी तहसील के गोजोली मक्ता स्थित जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को ‘सफलता की कहानी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्कूल विदाउट ए बैग पहल, लक्ष्य प्राप्ति के लिए करें अधिकतम प्रयास (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondpipri ZP School News: ‘स्कूल विदाउट ए बैग’ पहल के तहत गोंडपिपरी तहसील के गोजोली मक्ता स्थित जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को ‘सफलता की कहानी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से इस प्रेरणादायी उपक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुशीला पूरेड्डीवार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुरलीधर सरकार ने की, जबकि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुनील सोनुले, विनोद कुम्मरे और किशोर शेडमाके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सुशीला पूरेड्डीवार ने अपने जीवन संघर्ष, कठिन परिस्थितियों और सफलता तक पहुंचने की प्रेरक यात्रा को विद्यार्थियों के सामने साझा किया।
कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता
उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करना आवश्यक है और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि बचपन में ही पिता का निधन हो गया था और परिवार आर्थिक संकट में था, लेकिन उनकी मां ने शिक्षा को कभी टूटने नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
रथ पर सवार होकर स्कूल पहुंचे नन्हे विद्यार्थी, गणवेश और पुस्तकों के साथ मंत्री सावे ने की 50 लाख देने की घोषणा
जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को बल्लारशाह तक बढ़ाने की मांग, यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से की मांग
चंद्रपुर में दो सड़क हादसे: बेटी की शादी से पहले पिता कि मौत, खड़े ट्रक से टकराकर बाईक चालक की जान गई
चंद्रपुर CTPS में बड़ी कार्रवाई! ट्यूब लीकेज मामले में दो वरिष्ठ इंजीनियर निलंबित
शिक्षा के महत्व को समझते हुए उन्होंने आदिवासी समुदाय की पांच लड़कियों को गोद लेकर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से जीवन में हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: Gondia News: खेती के नाम पर करोड़ों का खेल! ट्रैक्टर से अवैध खनन, सरकार का डूब रहा राजस्व
लक्ष्य प्राप्ति के लिए करें अधिकतम प्रयास
अपने अनुभव बताते हुए सुशीला पूरेड्डीवार की आंखें नम हो गईं। उन्होंने विद्यालय में शुरू किए गए ‘सफलता की कहानी’ कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 7वीं की छात्रा प्राजक्ता सोनुले ने किया और आभार प्रदर्शन शिक्षिका साधना उराडे ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थी, डी.एड. की मुख्याध्यापिका, ग्रामीणजन और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Safalta ki kahani school without bag gondpipri students motivation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














