Pune: नवले पुल हादसे में 7 मौतें, भाजपा ने बिहार जीत का जश्न तुरंत रद्द किया

Pune Navale पुल हादसे में 7 मौतों के बाद भाजपा ने बिहार चुनाव जीत का जश्न रद्द किया। भीषण टक्कर और आगजनी से शहर स्तब्ध हो गया है। पीड़ित परिवारों की मदद व जांच भी शुरू हो गई है।
Pune BJP
पुणे बीजेपी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune BJP On Bihar Election Win: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उल्लेखनीय जीत हासिल की है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लेकिन, गुरुवार को हुए नवले पुल के पास गंभीर दुर्घटना में 7 लोगों की मौत और कुछ लोग घायल होने से पुणे शहर स्तब्ध है।

दुर्घटनाग्रस्त नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पुणे शहर भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव में मिली जीत का कोई भी सार्वजनिक जश्न या उत्सव नहीं मनाया। भाजपा के शहराध्यक्ष धीरज घाटे ने बताया कि पार्टी की ओर से दुर्घटनाग्रस्त परिवारों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

घाटे ने कहा कि इस दुर्घटना में मृत नागरिकों की आत्मा को शांति मिले और घायल नागरिक जल्द से जल्द ठीक हों, इसके लिए प्रार्थना की जा रही है, बेंगलुरु-पुणे महामार्ग पर नवले पुल परिसर में गुरुवार शाम को हुए भीषण हादसे से शहर दहल गया।

घटनास्थल पर पसरा अंधेरा, वाहनों के क्षतिग्रस्त अवशेष और घायलों के रिश्तेदारों का विलाप यह दृश्य हृदय विदारक था। दो कंटेनर और एक कार के बीच हुई जबरदस्त दुर्घटना में कुछ ही क्षणों में 7 लोग जलकर खाक हो गए, जबकि 20 से 22 लोग घायल हुए।

मृत चालक-खलासी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

पुणे में एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत और 14 अन्य के घायल होने के बाद पुणे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के मृत बालक और उसके खलासी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक के मालिक पर मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर गुरुवार को हुई इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक कार दो बड़े कंटेनर ट्रकों के बीच फस गई, जिसके बाद तीनों वाहनों में भयंकर आग लग गई। यह हादसा दुर्घटना संभावित क्षेत्र नवले पुल पर हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com