संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO

Pappu Yadav FIR Varanasi: संसद में साधु का वेश धर प्रदर्शन करने पर पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद पर वाराणसी में संतों ने एफआईआर दर्ज कराई हैं।

Pappu Yadav Sadhu Protest Parliament: संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहनकर साधु वेश में प्रदर्शन करने पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाराणसी के कोतवाली थाने में संतों की तहरीर पर पप्पू यादव, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संतों ने संसद में भगवा वस्त्र धारण कर सनातन धर्म, भगवान राम और संत समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है।

अखिल भारतीय संत समिति ने इस कृत्य पर कड़ा विरोध जताते हुए महामहिम राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर से पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की है। संतों ने चेतावनी दी है कि अगर बिना शर्त देश के बहुसंख्यक समाज से माफी नहीं मांगी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com