-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Central Railway Disabled Coach And Ticket Checking Fine July 2026 Mumbai
मुंबई: दिव्यांग सीटों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान, मध्य रेलवे ने वसूला ₹10.10 लाख जुर्माना
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Ticket Checking Fine: मध्य रेलवे ने जुलाई 2026 में विशेष अभियान चलाकर दिव्यांग सीटों पर कब्जा, अवैध यात्रा और ट्रैक अतिक्रमण के 677 मामलों में ₹10.10 लाख का जुर्माना वसूला।

टिकट जांच करते अधिकारी (सोर्स: AI)
Disabled Coach And Ticket Checking Fine: यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखने के लिए मध्य रेल, मुंबई मंडल ने 01 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक एक महीने का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 677 मामले दर्ज कर ₹10.10 लाख का जुर्माना वसूला गया।
किस धारा में कितनी कार्रवाई
धारा 155(1)(क) – दिव्यांग आरक्षित सीट/डिब्बे पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित डिब्बों और सीटों पर अवैध कब्जा सबसे गंभीर मुद्दा रहा। इसके तहत 321 मामले दर्ज कर ₹6.37 लाख जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने कहा कि इस प्रावधान का सख्ती से पालन होगा ताकि दिव्यांग यात्रियों को बिना असुविधा के सुविधा मिल सके।
यह अभियान CSMT व कल्याण कोर्ट बैच, उपनगरीय टिकट जांच दल, महिला ‘तेजस्विनी’ दल, स्टेशनों के टिकट जांच कर्मी, ट्रेनों के सुविधा दल, RPF और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के समन्वय से चलाया गया। उद्देश्य था रेलवे अधिनियम का कड़ाई से पालन कराना और यात्रियों को सुगम-सुरक्षित यात्रा देना।
सम्बंधित ख़बरें
होटलों का लाइसेंस सीधे सस्पेंड क्यों? कड़क FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुद बताया इसके पीछे का कानून और मंशा
संभाजीनगर को बड़ी सौगात! 400 बेड वाले महिला-शिशु अस्पताल के लिए ₹62.75 करोड़ की मंजूर; दिसंबर तक पूरा होगा काम
नासिक: तिरुपति और शिर्डी से क्यों पीछे है त्र्यंबकेश्वर? रिपोर्ट में सामने आईं बड़ी वजहें
साइबर ठगों का नया पैंतरा! पेंशन कार्ड का झांसा देकर 82 वर्षीय बुजुर्ग से ठगे 7.20 लाख रुपये
अन्य आरक्षित श्रेणी में अवैध यात्रा
विशेष श्रेणी के लिए आरक्षित डिब्बों में बिना अधिकार यात्रा करने पर 93 मामले और ₹93,000 जुर्माना। इसके साथ ट्रेनों और स्टेशनों पर अनधिकृत बिक्री और भीख मांगने पर 99 मामले दर्ज कर ₹1.98 लाख वसूले गए। इसका मकसद भीड़भाड़ रोकना, स्वच्छता बनाए रखना और यात्रियों को अनधिकृत विक्रेताओं से बचाना है।
यह भी पढ़ेः- नासिक: तिरुपति और शिर्डी से क्यों पीछे है त्र्यंबकेश्वर? रिपोर्ट में सामने आईं बड़ी वजहें
ट्रैक पर अतिक्रमण
रेलवे ट्रैक या संपत्ति पर अवैध प्रवेश के 164 मामले दर्ज कर ₹82,000 जुर्माना वसूला गया। यह दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान का हिस्सा है। सबसे अधिक कार्रवाई मानखुर्द स्टेशन पर हुई। यहां 289 मामले और ₹4.49 लाख जुर्माना। इसके बाद वडाला रोड पर 232 मामले, ₹2.57 लाख और ठाणे पर 61 मामले, ₹1.22 लाख जुर्माना।
CSMT, कल्याण, घाटकोपर, पनवेल, मस्जिद, चेंबूर, वाशी, लोणावला समेत अन्य स्टेशनों पर भी जांच हुई। मध्य रेल ने अपील की है कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना रेलवे हेल्पलाइन 139 या नजदीकी कर्मचारी को दें।
Central railway disabled coach and ticket checking fine july 2026 mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3 अगस्त से बदल जाएगी Share Market की टाइमिंग! F&O ट्रेडिंग और क्लोजिंग में बड़ा बदलाव, निवेशकों पर क्या असर?
Aug 02, 2026 | 07:16 PMमुंबई: दिव्यांग सीटों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान, मध्य रेलवे ने वसूला ₹10.10 लाख जुर्माना
Aug 02, 2026 | 07:16 PMहोटलों का लाइसेंस सीधे सस्पेंड क्यों? कड़क FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुद बताया इसके पीछे का कानून और मंशा
Aug 02, 2026 | 07:15 PMGEN-Z ट्रेंड में रंगे अनुपम खेर, वायरल छात्र प्रदर्शन वाली रील को बोमन ईरानी और रणवीर शौरी संग किया रीक्रिएट
Aug 02, 2026 | 07:11 PMएयरपोर्ट पर विदेशी महिला का चुपके से बनाया स्केच, गिफ्ट मिलते ही ऐसा था रिएक्शन; वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
Aug 02, 2026 | 07:05 PMसंभाजीनगर को बड़ी सौगात! 400 बेड वाले महिला-शिशु अस्पताल के लिए ₹62.75 करोड़ की मंजूर; दिसंबर तक पूरा होगा काम
Aug 02, 2026 | 07:05 PMBhojpuri Bawaal: आम्रपाली दुबे के मां बनने के फैसले ने सबको किया हैरान, निरहुआ के भी उड़े होश
Aug 02, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM












