चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO

Varanasi Statue Vandalized: वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के गडीह गांव में डॉ. अंबेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाएं खंडित। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस प्रशासन मुस्तैद।

Varanasi Chaubepur Ambedkar Statue Vandalized: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गडीह गांव में अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक और महापुरुषों की प्रतिमाओं को खंडित करने का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। अज्ञात उपद्रवियों ने रात के अंधेरे में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्ध और मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा को निशाना बनाते हुए उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया और मां काली की प्रतिमा को उठाकर ले गए।

सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। तनावपूर्ण स्थिति की सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ और चौबेपुर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर नई मूर्तियां मंगवाई हैं और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया है, जिससे इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com