- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bmw Hit And Run Case Mihir Shah Appeals To Bombay High Court For Release
बीएमडब्ल्यू ‘हिट एंड रन’ मामला : मिहिर शाह ने बॉम्बे हाई कोर्ट से लगाई रिहाई की गुहार, याचिका में किया ये दावा
- Written By: अभिषेक सिंह
बीएमडब्ल्यू ‘हिट एंड रन' मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिक दायर कर रिहाई की गुहार लगाई है। शाह की याचिका में दावा किया गया है कि उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है।

आरोपी मिहिर शाह (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बीएमडब्ल्यू ‘हिट एंड रन’ मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिक दायर कर रिहाई की गुहार लगाई है। शाह की याचिका में दावा किया गया है कि उन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है। मिहिर को मुंबई के वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू कार से एक दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मारने के दो दिन बाद 9 जुलाई को अरेस्ट किया गया था। इस घटना में दोपहिया वाहन पर सवार कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई थी और उनके पति प्रदीप बुरी तरह जख़्मी हुए थे।
पिछले हफ्ते उच्च न्यायालय में दायर अपनी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में शाह ने दावा किया कि उसकी हिरासत अवैध है और उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति भारती डांगरे और न्यायमूर्ति मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ बुधवार को याचिका पर सुनवाई कर सकती है।
यह भी पढें:- यूपी उपचुनाव: चंद्रशेखर ने तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, उड़ाई सपा-भाजपा की नींद!
सम्बंधित ख़बरें
31 साल बाद निवेशक को मिला न्याय, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोटक महिंद्रा बैंक को दिए शेयर ट्रांसफर के आदेश
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
पत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
अपनी याचिका में शाह ने स्थानीय अदालत द्वारा पारित उस आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया, जिसमें उसे पहले पुलिस हिरासत और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। शाह ने अपनी रिहाई का अनुरोध करते हुए दावा किया कि उसे आगे भी हिरासत में रखना संवैधानिक आदेश का घोर उल्लंघन होगा। उसने यह भी कहा है कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 50 का पालन नहीं किया गया।
गिरफ्तारी अवैध घोषित करने का अनुरोध
इस धारा के अंतर्गत, पुलिस को किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय उसे उस अपराध का पूरा विवरण बताना होता है जिसके लिए उसे गिरफ्तार किया जा रहा है या ऐसी गिरफ्तारी के अन्य आधार भी बताने होते हैं। शाह ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने का अनुरोध किया है।
यह भी पढें:- मराठा आरक्षण को लेकर बवाल, देवेंद्र फडणवीस ने किया राजनीति छोड़ने का ऐलान!
शाह (24) पर आरोप है कि दुर्घटना के बाद वह बांद्रा वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया, जबकि महिला कार के बोनट पर ही रही और फिर 1.5 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक कार के पहियों में घिसटती रही। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से भागे शाह ने उस समय शराब पी रखी थी। शाह के पिता राजेश शाह और उनके ड्राइवर राजर्षि बिदावत को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। राजेश शाह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पूर्व नेता हैं। राजेश शाह को जमानत मिल गई, जबकि मिहिर शाह और बिदावत फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
Bmw hit and run case mihir shah appeals to bombay high court for release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
May 30, 2026 | 05:09 PMलोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO
May 30, 2026 | 05:07 PMविनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
May 30, 2026 | 05:06 PMगोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
May 30, 2026 | 05:05 PMक्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PMRRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
May 30, 2026 | 05:02 PMकान्हा में बाघ के शावकों की अटखेलियों ने मोहा मन, वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्रोत बने जीवनदायिनी
May 30, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














