-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up By Election Chandrashekhar Fielded Candidates On Three Seats
यूपी उपचुनाव: चंद्रशेखर ने तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, उड़ाई सपा-भाजपा की नींद!
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों होने वाले उपचुनाव को लेकर भले ही तारीखों का ऐलान अभी बाकी है लेकिन राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव में नगीना सीट पर जीत दर्ज करने के बाद आजाद समाज पार्टी के हौसले भी बुलंद हुए हैं। यही वजह है कि वह उपचुनाव भी मजबूती से लड़ने जा रही है

आसपा मुखिया चन्द्रशेखर आजाद (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों होने वाले उपचुनाव को लेकर भले ही तारीखों का ऐलान अभी बाकी है लेकिन राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव में नगीना सीट पर जीत दर्ज करने के बाद आजाद समाज पार्टी के हौसले भी बुलंद हुए हैं। यही वजह है कि वह उपचुनाव भी मजबूती से लड़ने जा रही है। यही वजह है कि उसने 10 में से तीन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है, लेकिन चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारने शुरू कर दिए हैं। बहुजन समाज पार्टी के बाद अब चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रविवार 18 अगस्त को गाजियाबाद (सदर), मुजफ्फरनगर (मीरापुर) और मिर्जापुर (मझवां) तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
यह भी पढें:- केशव बनाम अखिलेश की जंग में कूदी कांग्रेस, अब उत्तर प्रदेश में होगा असली सियासी क्लेश
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात के बाद बढ़ा सस्पेंस, क्या राजनीतिक दांव चलेंगे अवधेश नायक?
चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से जाहिद हसन तो गाजियाबाद सदर सीट से सतपाल चौधरी और मिर्जापुर की मझवां सीट से धीरज मौर्य को मैदान में उतारा है। पार्टी ने कहा है कि वह जल्द ही अन्य सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। मझवां सीट से एएसपी प्रत्याशी धीरज मौर्य कोन ब्लॉक के पुरजागीर गांव के निवासी हैं। वह वर्ष 2022 से आजाद समाज पार्टी से जुड़े हुए थे। वह वर्तमान में आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव हैं।
बसपा ने दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी
इस बीच मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने मिल्कीपुर से राम गोपाल कोरी और मीरापुर से शाह नजर को प्रत्याशी बनाया है। यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर बसपा और आजाद समाज पार्टी के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां बसपा ने लंबे समय बाद उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
किसके पाले में थी कौन सी सीट?
वहीं लोकसभा चुनाव में जीत से उत्साहित चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। आपको बता दें कि जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से पांच सीटें सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी समाजवादी पार्टी के पास थी। इसके अलावा गाजियाबाद, मझवां, फूलपुर, और खैर भारतीय जनता पार्टी के पास थी। इनमें से मीरापुर सीट वर्तमान में एनडीए की सहयोगी आरएलडी के पास थी।
यह भी पढें:- हरियाणा में फिर किंगमेकर बनने का ख्वाब देख रहे दुष्यंत चौटाला, त्रिशंकु सरकार की जताई आशंका
Up by election chandrashekhar fielded candidates on three seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMअब आधी रात के बाद नहीं चलेगी सोशल मीडिया, बच्चों की डूमस्क्रॉलिंग रोकने के लिए इस देश ने बनाया बड़ा प्लान
Jul 15, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM












