-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Burhanpur »
- Burhanpur Pangri Dam Affected Farmers Andhera Bhagao Protest Compensation Demand
बुरहानपुर : मोमबत्तियों की रोशनी में फूटा किसानों का गुस्सा, पांगरी बांध प्रभावितों का ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’
- Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Andhera Bhagao Andolan : पांगरी बांध परियोजना से प्रभावित किसानों और आदिवासियों ने 'अंधेरा भगाओ आंदोलन' चलाकर मुआवजे की मांग की। किसानों ने 60 दिन में मुआवजा नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

किसानों का आंदोलन (फोटो सोर्स- नवभारत)
burhanpur Farmers Protest: बुरहानपुर जिले में पांगरी बांध परियोजना से प्रभावित किसानों और आदिवासी परिवारों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। वर्षों से चार गुना मुआवजे की मांग कर रहे प्रभावित किसानों ने मंगलवार रात बड़ी संख्या में एकत्र होकर ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’ चलाया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर किसानों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, पांगरी, बसाली, नागझिरी सहित चार फलियों के सैकड़ों परिवार बांध परियोजना से प्रभावित हैं। इनमें मदन फाल्या के करीब 30 घरों की बिजली करीब ढाई महीने पहले बांध निर्माण कार्य के चलते काट दी गई थी। तब से आदिवासी परिवार अंधेरे में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। जंगल क्षेत्र होने के कारण सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी लगातार बना हुआ है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही सरकार
किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे डॉ. रवि कुमार पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और आदिवासियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च से बांध निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक किसी भी प्रभावित किसान के खाते में मुआवजे की राशि नहीं पहुंची है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले 60 दिनों के भीतर चार गुना मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया पुलिस का बड़ा एक्शन: नष्ट किए 628 अवैध हथियार, चुनाव से पहले अपराधियों को सख्त संदेश
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
मध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Seoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
किसानों पर आजीविका का संकट
प्रभावित किसानों का कहना है कि डूब क्षेत्र में खेत आने और निर्माण कार्य शुरू होने से उनकी खेती पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है। वहीं बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने इसे उनके मौलिक अधिकारों का हनन बताया।
ये भी पढ़ें : ‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
किसानों ने किया ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’
प्रतीकात्मक विरोध के दौरान किसानों ने मोमबत्तियां जलाकर “अंधेरा भगाओ”, “जय जवान-जय किसान” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। किसानों ने सरकार से जल्द मुआवजा और मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग की है।
Burhanpur pangri dam affected farmers andhera bhagao protest compensation demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुरहानपुर : मोमबत्तियों की रोशनी में फूटा किसानों का गुस्सा, पांगरी बांध प्रभावितों का ‘अंधेरा भगाओ आंदोलन’
Jul 15, 2026 | 02:42 PMभंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
Jul 15, 2026 | 02:35 PMबांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PMगर्मी की महंगाई के बाद मानसून में सस्ती हुई हवाई यात्रा; दिल्ली-मुंबई रूट के किराये में 60% से ज्यादा की कटौती
Jul 15, 2026 | 02:30 PMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PMदूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
Jul 15, 2026 | 02:27 PMJapan Gold Reserve: समंदर में 700 मीटर नीचे मिला सोने का विशाल खजाना, चट्टानों में है अपार भंडार
Jul 15, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM













