- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhilgaon Lightning Strike Teen Death Rain Incident Nagpur
नागपुर में दर्दनाक हादसा: भिलगांव में पेड़ के नीचे खड़े एक किशोर पर गिरी बिजली; 15 वर्षीय छात्र की मौत
Nagpur Lightning Strike: नागपुर के भिलगांव में बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े दो किशोरों पर बिजली गिर गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर भिलगांव हादसा, किशोर की मौत, (सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Nagpur Lightning Strike Teen Death: नागपुर भिलगांव परिसर में बुधवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। घर से खेलने निकले 2 किशोर तेज बारिश होने के कारण पेड़ के नीचे सिर छुपाने खड़े हो गए। इसी दौरान जोरदार बिजली कड़की। बिजली गिरने से 1 किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया।
मृतक तिवारीनगर, भिलगांव निवासी उज्वल सुनील भेलावे (15) बताया गया। जख्मी देवांश कपूरचंद पारधी (14) का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। उज्वल 10वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि देवांश २वीं कक्षा का छात्र है।
दोनों दोस्त थे और बुधवार शाम खेलने के लिए घर से निकले थे। शाम 5।30 बजे के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। दोनों भीगने से बचने के लिए हस्तिनापुर रोड पर स्थित एक नीम के पेड़ के नीचे रुक गए।
सम्बंधित ख़बरें
18 करोड़ की सड़क पर सवाल, नागपुर बेसा रोड में दिखे छेद और पोला कांक्रीट; खबर आते ही सड़क की ‘मलहम-पट्टी’
जलगांव: 15 मई को ‘महाराजस्व समाधान शिविर’ का आयोजन; एक ही छत के नीचे मिलेंगी मनपा और महसूल विभाग की 17 सेवाएं
बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार ने अगले 6 महीनों के लिए टाले बड़े कार्यक्रम
मदद करना पड़ा भारी! नागपुर में नया लूट पैटर्न? लिफ्ट मांगी, चाकू दिखाया और UPI से ट्रांसफर कराए पैसे
बचाने दौड़े नागरिक
आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान जोरदार बिजली कड़की। मानो पूरा प्रभाव नीम के पेड़ पर ही पड़ा हो। नीचे खड़े उज्ज्वल और देवांश भी चपेट में आ गए। प्रभाव इतना ज्यादा था कि पेड़ की मोटी छाल ही निकल गई। आसपास खड़े लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। यशोधरानगर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें:-18 करोड़ की सड़क पर सवाल, नागपुर बेसा रोड में दिखे छेद और पोला कांक्रीट; खबर आते ही सड़क की ‘मलहम-पट्टी’
उज्वल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं देवांश बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं पालक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उज्वल के परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। उज्वल का शव पोस्टमार्टम के लिए कामठी के उप जिला अस्पताल में रखा गया है।
Bhilgaon lightning strike teen death rain incident nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में दर्दनाक हादसा: भिलगांव में पेड़ के नीचे खड़े एक किशोर पर गिरी बिजली; 15 वर्षीय छात्र की मौत
May 14, 2026 | 01:51 PMEPFO का बड़ा बदलाव, अब सालों पुराने PF खाते से भी मिलेगा पैसा, टेंशन खत्म करेगा नया E-PRAAPTI Portal
May 14, 2026 | 01:50 PMदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान
May 14, 2026 | 01:50 PMTara Sutaria का कान्स 2026 में शानदार डेब्यू, विंटेज लुक से लूटी लाइमलाइट, दिशा पाटनी ने किया रिएक्ट
May 14, 2026 | 01:46 PM18 करोड़ की सड़क पर सवाल, नागपुर बेसा रोड में दिखे छेद और पोला कांक्रीट; खबर आते ही सड़क की ‘मलहम-पट्टी’
May 14, 2026 | 01:41 PMजलगांव: 15 मई को ‘महाराजस्व समाधान शिविर’ का आयोजन; एक ही छत के नीचे मिलेंगी मनपा और महसूल विभाग की 17 सेवाएं
May 14, 2026 | 01:37 PMPune First Branding Campaign: पुणे मनपा का ‘पुणे प्रथम’ अभियान शुरू, शहर को मिलेगी नई वैश्विक पहचान
May 14, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM












