नागपुर हत्या केस: कलमना थाना क्षेत्र में लव ट्रायंगल के चलते 17 वर्षीय किशोर की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में

Nagpur Murder Case: नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में लव ट्रायंगल विवाद के चलते 17 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 3 नाबालिगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है।
Rising Violent Crimes in Nagpur Cause Sleepless Nights; 'Orange City' Ranks Second in the Country for Murder Rate.
सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Kalamna Crime Case: नागपुर शहर के कलमना थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। लव ट्रायंगल में 17 वर्षीय किशोर को धारदार हथियारों से वार कर मौत के घाट उतारा गया। इस मामले में पुलिस ने 3 नाचालिगों को हिरासत में लिया है। मृतक वाजपेयीनगर निवासी जोहरान मुस्तफा शेख (17) बताया गया।

पुलिस ने इस मामले में यशोधरानगर निवासी 17 वर्षीय समीर (नाम बदला हुआ) और उसके 2 साथियों को हिरासत में लिया है। सभी पढ़ाई छोड़ चुके हैं और रोजंदारी पर काम करते थे। करीब 1 वर्ष पहले जोहरान का एक किशोरी के साथ प्रेम संबंध था।

काफी समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन 4-5 महीने पहले किशोरी की दोस्ती समीर से हो गई। उसने जोहरान को छोड़ दिया और बातचीत भी बंद कर दी। इसके बावजूद जोहरान किशोरी से बात करने और मिलने का प्रयास करता था।

गर्लफ्रेंड से दूर रहने चेताया

करने शुरू उसे टपकाने का किशोरी ने इस बारे में समीर को बताया। इस चजह से जोहरान और समीर में विवाद भी हुआ था। समीर ने जोहरान को अपनी गर्लफ्रेंड से दूर रहने को कहा था और न मानने पर मारने की धमकी दी थी। कुछ दिन तो जोहरान शांत रहा लेकिन उसने फिर किशोरी को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर दिया। इसका पता चलते ही समीर ने प्लान बना लिया। मंगलवार की रात 10 बजे समीर ने इंस्टाग्राम आईडी के जरिए जोहरान से संपर्क किया। उसे मिलने के लिए परिसर में अशरफी मस्जिद के पीछे मैदान में मिलने बुलाया। जोहरान वहां पहुंचा ही था कि तीनों आरोपी उस पर टूट पड़े। चाकू और धारदार हथियार से उसकी गर्दन, सिर और कान पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

इंस्टाग्राम ID से मिला समीर का सुराग

तीनों आरोपी वहां से भाग निकले, रात 11:30 बजे नागरिकों ने जोहरान की जख्मी अवस्था में खून से लथपथ देखा कंट्रोल रूम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक जोहरान की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, इंस्टाग्राम आईडी के जरिए पुलिस को समीर का सुराग मिला। बुधवार को पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को उन्हें बाल न्याय मंडल के समक्ष पेश किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com