मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह...प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज

Pratik Yadav News: प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा। उन्होंने बताया कि 2 महीने पहले मुलाकात हुई थी। तब स्वास्थ्य और व्यापार को लेकर दी थी ये सलाह।

Akhilesh Yadav Statement On Pratik Yadav: प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर अखिलेश यादव और अन्य नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अखिलेश यादव ने बताया कि प्रतीक एक बहुत ही मेहनती और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक युवक थे, जो जीवन में अपने दम पर कुछ बड़ा करना चाहते थे। अखिलेश ने खुलासा किया कि उनकी प्रतीक से लगभग दो महीने पहले मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने प्रतीक को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी।

उन्होंने संकेत दिया कि व्यापार में होने वाले आर्थिक उतार-चढ़ाव कभी-कभी मानसिक तनाव का कारण बन जाते हैं। प्रतीक यादव लखनऊ में कई जिम संचालित करते थे और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनकी मृत्यु को परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया है। जहां कुछ विधायक जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं अखिलेश यादव और अन्य मंत्रियों का कहना है कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े होने का है

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com