प्रतीक यादव की मौत का क्या है असली सच? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बड़ी वजह

Prateek Yadav Death: सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम यादव के बेटे प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुका है। इस रिपोर्ट में उनके निधन के कारणों को साफ तौर पर बताया गया है।
prateek yadav postmortem report
प्रतीक यादव, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Prateek Yadav Postmortem Report: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज बुधवार सुबह निधन हो गया था। अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में प्रतीक के निधन की वजह को स्पष्ट तरीके से बताया गया है। अस्पताल द्वारा जारी किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक के शरीर में खून का थक्का जमा हुआ था।

बॉडी के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से तक कई जगहों पर खून का थक्का पाया गया। इसके अलावा लंग्स में संक्रमण और कार्डिएक अरेस्ट मौत की असली वजह बताई गई है। विसरा रिपोर्ट के बाद चीजें और स्पष्ट होंगी।

अचानक क्यों हुई प्रतीक यादव की मौत?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का बनने की वजह से दिल और सांस लेने की प्रक्रिया अचानक पूरी तरह से बंद हो गई, जिससे की कुछ ही देर में प्रतीक की मौत हो गई। शरीर की कुछ अंगों (विसरा) को भी जांच के लिए संरभित कर पुलिस को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें मौत से पहले की थीं।

अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक यादव

आपको बता दें कि आज बुधवार की सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। बीजेपी नेत्री और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्ण यादव उनकी पत्नी हैं। सुबह 5 बजे के करीब उन्हें लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के डायरेक्टर जीसी गुप्ता ने बताया कि प्रतीक को जब लाया गया तभी उनका निधन हो चुका था।

प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए अखिलेश यादव, (सोर्स- IANS)
प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए अखिलेश यादव, (सोर्स- IANS)

प्रतीक के निधन पर अखिलेश का बयान

भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलने के कुछ दे बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के शव घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इस पूरे मामले की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह (प्रतीक) बहुत अच्छा। मैंने उससे पहले भी कहा था कि अपनी सेहत का ख्याल रखें।

सीएम योगी ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास पर उनके पति प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी।प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ये बहुत ही दुखद है एक नौजवान व्यक्ति का जाना जो समाज में आगे बढ़कर काम करने वाला व्यक्ति, समाज सेवा में काम करने वाला व्यक्ति, गरीब आदमी के बीच काम करने वाला व्यक्ति और जो मुलायम सिंह यादव जी ने रास्ता दिखाया था उस रास्ते पर चल रहा था और आज उनकी असामयिक मृत्यु हुई ये बहुत ही दुखद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com