

आपका भी PF का पैसा किसी पुराने खाते में फंसा हुआ है और आप सालों से उसे निकाल नहीं पाए हैं तो अब आपके लिए राहत की खबर सामने आई है। Employees Provident Fund Organisation यानी EPFO जल्द ही E-PRAAPTI नाम का नया पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है। जिसका खास तौर पर काम बंद पड़े और इनऑपरेटिव PF खातों को ट्रैक करने में मदद करेगा। इस नए पोर्टल को इस लिए लाया जा रहा है ताकि उन करोड़ों कर्मचारियों को राहत मिल सकें जिन्होंने नौकरी बदलने, रिकॉर्ड गुम होने या UAN न होने की वजह से अपना PF का पैसा खो दिया है।
इस बारें में जानकारी देते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने E-PRAAPTI Portal के लॉन्च होने की घोषणा भी की है। वहीं इस पोर्टल का पूरा नाम है Employee Provident Fund Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts है। वहीं यूजर्स इस पोर्टल की मदद से आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए अपने पुराने PF खातों को खोज सकेंगे। इस प्रक्रिया में खास बात यह है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जिनके पास UAN नंबर नहीं है और ऐसा 2014 से पहले नौकरी करने वाले कर्मचारियों के साथ था। रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया है कि यह पोर्टल Member ID के आधार पर काम करेगा लेकिन आगे चलकर उन लोगों की भी मदद की जाएगी जिन्हें अपनी पुरानी Member ID याद नहीं है।
वहीं साल दर साल यह देखा गया है कि EPFO ने टेक्नोलॉजी के जरिए अपनी सेवाओं को काफी तेज बना लिया है। इसके साथ ही बता दें कि इस वित्त वर्ष 2026 में EPFO ने रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए है और पिछले साल यह आंकड़ा 6.01 करोड़ का था। जान लें की इनमें से करीब 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस निकासी से जुड़े थे। वहीं इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि लगभग 71.11% एडवांस क्लेम सिर्फ 3 दिनों के भीतर ऑटो मोड में प्रोसेस कर दिए गए थे। EPFO के तकनीक को अपनाने से लोगों को बैंक खाता जोड़ने, चेकबुक फोटो अपलोड करने और बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने से राहत मिली है।
EPFO ने जो डिजिटल सिस्टम तैयार किया है उसका असर साफ देखने को मिल रहा है। जिसमें करीब 29.34 लाख लोगों ने बिना किसी ऑफिस गए खुद अपना प्रोफाइल ऑनलाइन अपडेट किया काम किया। वहीं 70.55 लाख ट्रांसफर क्लेम बिना किसी इंसानी दखल के ऑटो-प्रोसेस के जारिए पूरे हो गए।
आकड़ों को देखा जाए तो अप्रैल 2026 में अकेले 61.03 लाख क्लेम सेटल किए गए थे जिनमें से 98.70% मामलों का निपटारा 20 दिनों से कम समय में पूरा कर दिया गया ऐसे में माना जा रहा है कि E-PRAAPTI Portal आने के बाद पुराने PF खाते में फंसे करोड़ों रुपये निकालना पहले के मुकाबले बेहद आसान होगा। इस पोर्टल के आने से कर्मचारियों की दफ्तरों की दौड़-भाग और लंबी कागजी प्रक्रिया को काफी हद तक खत्म कर दिया जाएगा।