Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रतीक यादव एक खुशमिजाज व्यक्तित्व, फिटनेस का ख्याल रखने वाले, क्रिकेट प्रेमी और एनिमल लवर के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनेताओं और शुभचिंतकों का उनके आवास पर जमावड़ा लग गया। स्थानीय नेताओं और करीबियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। अस्पताल पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि एक बहुत अच्छा लड़का था, वो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था।
वो आज हमारे बीच नहीं हैं यह बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि कानून और उनके परिवार की बात हम मानेंगे। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले उनसे मुलाकात भी हुई थी। इस कठिन समय में सभी की संवेदनाएं अपर्णा यादव और उनके परिवार के साथ हैं। उनके करीबी लोग जांच की भी मांग की है।