-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Gang Involved In Knife Point Robbery Arrested In Bhandara
Bhandara News: चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, जवाहरनगर पुलिस की तड़के कारवाई
- Written By: आंचल लोखंडे
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर पिपरी फाटे के पास गुरुवार, 29 मई की मध्यरात्रि को दूध ले जा रहे एक वाहन को रोककर चाकू की नोंक पर लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
भंडारा: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर पिपरी फाटे के पास गुरुवार, 29 मई की मध्यरात्रि को दूध ले जा रहे एक वाहन को रोककर चाकू की नोंक पर लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद जवाहरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विहीरगांव, तहसील मोहाड़ी निवासी रोहित अर्जन गोमासे (27) की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि 28 मई की रात 12 बजे के आसपास वे आयशर वाहन क्रमांक एमएच-36-एए-3213 में चालक पंकज बिसने और मजदूर पंकज रहांगडाले (दोनों निवासी टाकला) के साथ काटेबाम्हणी से दूध के कैन लेकर भंडारा डेयरी जा रहे थे। बाद में वे नागपुर जाने के लिए निकले और पिपरी फाटे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर लघुशंका के लिए रुके।
4 आरोपी पुलिस की हिरासत में
इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर आए चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें चाकू दिखाकर पैसों की मांग की। आरोपियों ने पंकज बिसने की जेब से 250 रुपये छीन लिए और रोहित गोमासे व पंकज बिसने के साथ मारपीट की। उन्हें जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर नए बायपास रोड से होते हुए पिंडकेपार के पास रेलवे लाइन के इलाके में ले जाकर फिर से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए और उन्हें रास्ते में छोड़ दिया। पीड़ितों ने तुरंत जवाहरनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
लाखनी को 34.61 करोड़ की पेयजल परियोजना की मंजूरी, अमृत 2.0 योजना से बदलेगी जलापूर्ति व्यवस्था
भंडारा जिला सहकारी बैंक ने फसल ऋण वितरण में बनाया रिकॉर्ड, लक्ष्य का 102% हासिल
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
अपराध को अंजाम देने की बात कबूल की
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक बोरकर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिसकर्मी गजभिये, वरखडे, गायधने, धुर्वे के नेतृत्व में की गई जांच में आरोपियों की मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर खोजबीन की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि एक मोपेड नंबर एमएच-36-एजे-3053 में गणेशपुर निवासी तेजस सुनील घोडीचोर की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने गणेशपुर निवासी साथियों मोहित विष्णु मडामे (20), तेजस दादाराम बडवाईक (23), और सागर देवानंद भुरे (27) के साथ मिलकर अपराध को अंजाम देने की बात कबूल की।
आगे की जांच जारी
चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 309(6), 115(2), 351(2)(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक राठौड़ कर रहे हैं। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक बोरकर, पोउपनि राठौड़, हवालदार गजभिये, वरखडे, लोकेश गायधने, राहुल, चालक धुर्वे और उनकी टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। आगे की जांच जवाहरनगर पुलिस की ओर से की जा रही है।
Gang involved in knife point robbery arrested in bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMअब आधी रात के बाद नहीं चलेगी सोशल मीडिया, बच्चों की डूमस्क्रॉलिंग रोकने के लिए इस देश ने बनाया बड़ा प्लान
Jul 15, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














