- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maid Arrested From West Bengal For Stealing Diamond Rings For Her Lover
Nagpur News: दिल लगाया-घर लुटाया, प्रेमी के लिए चुराईं हीरे की अंगूठियां, नौकरानी पश्चिम बंगाल तो प्रेमी नासिक से गिरफ्तार
घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने मालिकों का भरोसा तोड़ते हुए ड्रेसिंग टेबल की दराज से 2 हीरे जड़ी अंगूठियाँ चुरा लीं और अपने प्रेमी को भेंट कर दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

हीरे की अंगूठी से हथकड़ी तक... (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने मालिकों का भरोसा तोड़ते हुए ड्रेसिंग टेबल की दराज से 2 हीरे जड़ी अंगूठियाँ चुरा लीं और अपने प्रेमी को भेंट कर दिया। घटना के कुछ दिनों बाद नागपुर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर महिला को पश्चिम बंगाल से और उसके प्रेमी को नासिक से गिरफ्तार किया। नागपुर के विनायक नगर इलाके में रहने वाली नुपूर अनिरुद्ध अग्रवाल के घर यह चोरी 18 मई की रात को हुई।
अग्रवाल ने 3 दिन के लिए अपने छोटे बच्चे की देखभाल के लिए मारिया सूर्यराव सुक्का (25) नामक महिला को काम पर रखा था, जो पहले भी उनके यहाँ घरेलू सहायिका (नौकरानी) के रूप में कार्य कर चुकी थी। 18 मई को मारिया ने नुपूर से कहा कि वह नासिक निवासी पवन भास्कर बडगुजर (30) से विवाह करना चाहती है और इसके लिए 50,000 रुपये की आवश्यकता है। जब नुपूर ने पैसे देने से मना कर दिया, तो रात के समय उसने मौके का फायदा उठाकर ड्रेसिंग टेबल की दराज से 2 महंगी हीरे की अंगूठियाँ चुरा ले गई ।
CCTV फुटेज से खुला राज
19 मई की सुबह काम निपटाकर मारिया चली गई और दोबारा नहीं लौटी। नुपूर ने जब दराज चेक की तो अंगूठियाँ गायब थीं। उन्होंने तत्काल घर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें मारिया की संदिग्ध हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने जरीपटका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त
नागपुर जिले के कलमेश्वर के लॉजिस्टिक गोदाम में बड़ा हादसा: करंट लगने से 3 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
तकनीकी जांच से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन डेटा की मदद से आरोपी महिला का पता लगाया। मारिया की अंतिम लोकेशन पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन के पास मिली। एक विशेष टीम को रवाना कर वहां से उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में मारिया ने स्वीकार किया कि उसने हीरे की अंगूठियाँ अपने प्रेमी पवन को दे दी थीं। पवन को भी नासिक से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पवन पर शादी और पैसों का दबाव था, जिस कारण मारिया ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों के खिलाफ विधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Maid arrested from west bengal for stealing diamond rings for her lover
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM













