-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Youth For Social Justice Education Workshop Guidance Students
उच्च शिक्षा के अवसरों पर भंडारा में मार्गदर्शन कार्यशाला, 500 से अधिक विद्यार्थी सहभागी
- Written By: अपूर्वा नायक
Bhandara में युथ फॉर सोशल जस्टिस द्वारा उच्च शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा लिया है। जे.एन.यू. के अनुप कुमार ने मार्गदर्शन किया।

भंडारा में युथ फॉर सोशल जस्टिस कार्यक्रम (सौ. सोशल मीडिया )
Bhandara News In Hindi: विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से युथ फॉर सोशल जस्टिस, भंडारा इस सामाजिक संस्था की ओर से एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।’
जिले में जहां एक ओर राजनीतिक दलों के दिवाली मिलन कार्यक्रम जारी थे, वहीं छात्रों के भविष्य के वेध इस शैक्षणिक उपक्रम को अपार प्रतिसाद मिला। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत के पिछड़े और वंचित समाज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की विविध संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम में जे।एन।यू।(नई दिल्ली) के अनुप कुमार, संचालक नालंदा अकादमी, वर्धा ने मुख्य मार्गदर्शन किया, जबकि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जे।एम।पटेल कॉलेज, भंडारा के प्राचार्य डॉ।प्रदीप मेश्राम ने की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
जुलाई 2026 में व्रत-त्योहारों की बहार रथ यात्रा, गुप्त नवरात्रि और देवशयनी एकादशी से रहेगा महीना खास
भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
मेट्रो स्टाफ सिर्फ टिकट नहीं, जिंदगी’ भी संवारते हैं! नागपुर रेलवे स्टेशन पर सूझबूझ से परिजनों से मिला मासूम
कार्यशाला में प्राचार्य डॉ।प्रदीप मेश्राम ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली साधन है।अज्ञान के कारण होने वाले सामाजिक और आर्थिक अन्याय को दूर करने के लिए ज्ञान ही एकमात्र हथियार है।विद्यार्थियों को शिक्षा को आत्मविकास और समाज परिवर्तन का साधन बनाना चाहिए, ऐसा संदेश उन्होंने दिया।
मुख्य वक्ता अनुप कुमार (जे।एन।यू।, नई दिल्ली) ने अपने IAS की तैयारी के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन किया।उन्होंने जे।एन।यू।, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज तथा इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश हेतु समय प्रबंधन, अध्ययन पद्धति और आवेदन प्रक्रिया पर सविस्तर जानकारी दी।उन्होंने बताया कि उनके मार्गदर्शन में अब तक 100 से अधिक छात्र विदेशों में और 2000 से अधिक छात्र भारत की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में अध्ययन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि, शैक्षणिक सफलता का रहस्य धन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सुव्यवस्थित योजना है।
कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गणवीर और मीनल शेंडे ने किया।प्रास्ताविक भाषण योगेश शेंडे, प्रमोद केसलकर और विशाल राखडे ने दिया, जबकि आभार अक्षय लुटे ने माना।कार्यक्रम की सफलता में युथ फॉर सोशल जस्टिस, साऊ स्टडी सेंटर, स्पीक अप इंग्लिश स्पोकन क्लासेस, N।N।B।Y।, M।पॉवर फाउंडेशन, संजीवनी सखी संघ, यशोधरा संघ और OBC सेवा संघ जैसी समविचारी संस्थाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें :- Gadchiroli में महिला नेतृत्व प्रशिक्षण, 47 महिलाओं ने किया सहभाग
ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए साऊ स्टडी सेंटर का योगदान
साऊ स्टडी सेंटर, भंडारा के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण के लिए मार्गदर्शन मिल रहा है।वर्ष 2022 से 2025 के बीच इस केंद्र के माध्यम से 50 से अधिक विद्यार्थियों को सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में प्रवेश मिला है, जो इसकी उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।कार्यशाला में 500 से अधिक विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।
Bhandara youth for social justice education workshop guidance students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
Jun 24, 2026 | 06:06 PMजब बैल की पीठ पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचा किसान! अनोखे विरोध का यह VIDEO देख चौंक गए नेटिजेन्स
Jun 24, 2026 | 06:05 PMICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
Jun 24, 2026 | 06:01 PMआगरा के कोचिंग सेंटर बन रहे हैं ‘लाक्षागृह’? दमकल विभाग की जांच में खुली सुरक्षा इंतजामों की पोल
Jun 24, 2026 | 05:59 PMWater Crisis: हाडशी में पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Jun 24, 2026 | 05:59 PMनागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
Jun 24, 2026 | 05:58 PMयवतमाल के पांढरकवडा यातायात उपशाखा में स्टाफ का भारी संकट, 12 पदों के मुकाबले केवल 3 कर्मचारी
Jun 24, 2026 | 05:51 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













