Gadchiroli में महिला नेतृत्व प्रशिक्षण, 47 महिलाओं ने किया सहभाग

गड़चिरोली के खांदला में “हृदय” प्रकल्प के तहत महिला नेतृत्व प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। 47 महिलाओं ने सहभाग किया और आत्मविश्वास बढ़ाने के अवसर पाए। इस प्रशिक्षण से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।
Hriday Program
हृदय प्रकल्प (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Gadchiroli News In Hindi: “आम्ही आमच्या आरोग्यासाठी, कुरखेडा” इस संस्था की ओर से एलआईसी, एचएफएल के वित्तीय सहयोग के चलाएं जानेवाले “हृदय” प्रकल्प के अंतर्गत, अहेरी तहसील के खांदला ग्राम पंचायत क्षेत्र के 8 गांवों में विगत एक वर्ष से विभिन्न उपक्रम चलाएं जा रहे हैं।

इस प्रकल्प के अंतर्गत खांदला में महिला नेतृत्व विकास के लिए एकदिवसीय “महिला लीडरशिप प्रशिक्षण” आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 7 गांव के 47 महिलाओं का सहभाग था। प्रशिक्षण में मार्गदर्शन “आम्ही आमच्या आरोग्यासाठी” संस्था की संस्थापक तथा प्रशिक्षक शुभदा देशमुख ने किया।

प्रशिक्षण की शुरूआत “महिला दिवस का महत्त्व” तथा समाज में महिलाओं की भूमिका स्पष्ट कर की गई। इसके बाद स्वयं की पहचान, लीडर यानी कोन ?, संविधान ने महिलाओं को दिए अधिकार तथा निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं का सहभाग इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

महिलाओं के अधिकारों पर समझ निर्माण हो इसलिए सहभागात्मक एक्टिविटी ली गई। इस एक्टिविटी द्वारा महिलाओं को स्वयं के अनुभव पर आधारित विचार रखने तथा एकत्रित चर्चा द्वारा सीखने का अवसर मिला।

प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास

घरेलू तथा कृषिकार्य में महिला व पुरूषों का योगदान पहुंचाने हेतु लिए गए क्रियाकल्प में महिलाओं का सक्रिय सहभाग देखने को मिला। इस चर्चा से महिलाओं ने जाना कि घर तथा खेत की अधिकांश जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है। इस परिश्रम की सुध समाज में लेना जरूरी है। सहभागी महिलाओं ने कहा कि, इस प्रशिक्षण के कारण उनका आत्मविश्वास बढा है। गांव स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में सहभाग लेने की प्रेरणा मिली है। इस प्रशिक्षण के लिए प्रकल्प समन्वयक रजनी चौधरी, कृषि तज्ञ हरिदास कांबले, मार्गदर्शक प्रीति बगमारे आदि उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com