-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 812 Cancer Patients In Bhandara In 7 Years
Bhandara News: भंडारा में 7 साल में कैंसर के 812 मरीज, उपचार से 65% रोका जा सकता: विशेषज्ञ
- Written By: नवभारत डेस्क

भंडारा. जिले में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अभियानों के तहत 2017 से फरवरी 2024 तक आयोजित कैंसर स्क्रीनिंग में 812 लोगों को कैंसर होने की पुष्टि हुई. इनमें मुंह के कैंसर के 431, स्तन कैंसर के 255 और गर्भाशय कैंसर के 126 मरीजों का समावेश हैं. कैंसर का साधारण उल्लेख भी रीढ़ की हड्डी में सिहरन पैदा कर देता है. अगर किसी करीबी को इस बीमारी का पता चलता है, तो न केवल परिवार बल्कि उन्हें जानने वाले सभी लोगों के दिलों की धड़कने तेज हो जाती है. लेकिन, उन्नत उपचार तकनीकों के कारण बीमारी का जितनी जल्दी पता चल जाए, उतना ही बीमारी पर काबू पाने की संभावना बढ़ जाती है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण किया जाता है और जागरूकता अभियान चलाया जाता है. पूरी दुनिया में कैंसर के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है.
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार आधुनिक जीवनशैली से कैंसर रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है. समय रहते उपचार से 65 प्रतिशत कैंसर को रोका जा सकता है. भंडारा जिले में कैंसर रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2012-13 से क्रियान्वित किया जा रहा है. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज कैंसर हॉस्पिटल के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर मुंह, स्तन और गर्भाशय के कैंसर की जांच की जाती है.
जिले में इस कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य सेवक, आशा के माध्यम से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर की जांच आरोग्यवर्धिनी केंद्र स्तर पर करने के बाद जिन व्यक्तियों में कैंसर का संदेह होता है, उन्हें आवश्यकतानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, या जिला सामान्य अस्पताल में भेजा जाता है. इसके बाद आगे के इलाज के लिए मरीज को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज कैंसर हॉस्पिटल या गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नागपुर में रेफर किया जाता है.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: Proton Therapy से बच्चों सहित 1,000 कैंसर मरीजों को मिली नई जिंदगी, टाटा मेमोरियल ने रचा कीर्तिमान
Bharat Ke Veer Fund: 10 लाख का चेक दान कर बनीं मिसाल, बुजुर्ग महिला के जज्बे को देश कर रहा सलाम
मराठवाड़ा की संजीवनी: संभाजीनगर का राज्य कैंसर संस्थान, 42 हजार मरीजों का सहारा बना कैंसर अस्पताल
कैंसर पीड़ित दोस्त के लिए पूरी क्लास ने मुंडवाया सिर, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
पुरुषों में मुंह के कैंसर अधिक
तम्बाकू उत्पादों के सेवन के साथ-साथ आहार के कारण भी मुंह का कैंसर बढ़ रहा है. इस कैंसर से सबसे ज्यादा पुरुष प्रभावित होते हैं. 5,17,661 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई. इनमें 431 लोगों को मुंह के कैंसर की पुष्टि हुई. इसमें तहसील स्तर भंडारा-91, लाखांदूर-49, लाखनी-55, मोहाड़ी-51, पवनी-63, साकोली-43, तुमसर-79 ऐसे 431 व्यक्तियों में प्राथमिक स्तर पर कैंसर पाया गया.
महिलाओं में स्तन कैंसर
2,61,506 महिलाओं की जांच की गई. इसमें 255 महिलाओं में स्तन कैंसर होने की पुष्टि हुई. इनमें से 238 मरीजों का इलाज चल रहा है. भंडारा-(निरीक्षण 58,548 निदान 75), लाखांदूर-(निरीक्षण 32,326 निदान 23), लाखनी-(निरीक्षण 33,512 निदान 26), मोहाडी-(निरीक्षण 34,791 निदान 35), पवनी-(निरीक्षण 25,733 निदान 38), साकोली-(निरीक्षण 34,705 निदान 23), तुमसर-(परीक्षण 41,891 निदान 35) ऐसे 255 महिलाओं में कैंसर का पता चला है.
126 महिलाओं को गर्भाशय का कैंसर
गर्भाशय कैंसर का डर प्राय: हर महिला को सताता है. जिले में 1,91,962 महिलाओं की जांच की गई. इनमें से 126 महिलाओं को गर्भाशय का कैंसर निकला. इसका निदान किया गया. इनमें भंडारा-32, लाखांदूर-13,लाखनी-17, मोहाड़ी-14, पवनी-10, साकोली-19, तुमसर- 21 ऐसी 126 महिलाओं को ओवेरियन कैंसर था.
स्वास्थ्य का ध्यान रखना क्रमबद्ध
बदलती जीवनशैली, खान-पान, आदतों में बदलाव और अन्य कारणों से कैंसर की घटनाओं में वृद्धि हुई है. लेकिन, उचित आहार, व्यायाम, स्वास्थ्य का ध्यान रखना क्रमबद्ध है. उचित इलाज से कैंसर ठीक हो सकता है.
-डॉ. दीपचंद सोयाम, जिला शल्यचिकित्सक, भंडारा.
812 cancer patients in bhandara in 7 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई AC लोकल में AC फेल! यात्रियों में मची घबराहट, एक यात्री को अस्पताल ले जाना पड़ा
Jul 13, 2026 | 08:32 PMपुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी
Jul 13, 2026 | 08:24 PMJammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
Jul 13, 2026 | 08:11 PMस्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत
Jul 13, 2026 | 08:11 PMलखनऊ से कानपुर की दूरी मिनटों में होगी पूरी, गडकरी-योगी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन; देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:10 PMमहायुति सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान, राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी लागत, 400 नई MBBS सीटें भी
Jul 13, 2026 | 08:07 PMछत्रपति संभाजीनगर में FDA की बड़ी कार्रवाई, तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में 2.93 करोड़ का संदिग्ध तेल जब्त
Jul 13, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














