- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Action On Coaching Ads
Chhatrapati Sambhajinagar में गंदगी फैलाने वाले कोचिंग क्लासेस पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, 41,500 रुपये जुर्माना
Clean Street Campaign: संभाजीनगर में महानगरपालिका ने शहर की सड़कों पर विज्ञापन पर्चे फेंककर गंदगी फैलाने वाले कोचिंग क्लासेस और संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाकर 41,500 रुपये का जुर्माना लगाया।
- Written By: केतकी मोडक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Clean Street Campaign In Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में शहर की सड़कों को विज्ञापन के पर्चों से पाटने और गंदगी फैलाने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ महानगरपालिका ने अब युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे के मार्गदर्शन और ठोस कचरा प्रबंधन प्रमुख नंदकिशोर भोंबे की देखरेख में ‘क्लीन स्ट्रीट ऐप’ के माध्यम से चलाए गए विशेष अभियान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों पर कुल 41,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
‘क्लीन स्ट्रीट ऐप’ और नागरिक मित्र टीम का एक्शन
छत्रपति संभाजीनगर शहर की सुंदरता को बिगाड़ने वाले विज्ञापनों और सड़कों पर फैले कचरे को साफ करने के लिए मनपा की ‘नागरिक मित्र टीम’ पिछले तीन दिनों से सक्रिय है। विशेष रूप से शैक्षणिक हब और प्रमुख चौराहों पर फैले पर्चों की जांच की गई, जिसके बाद जिम्मेदार संस्थानों की पहचान कर उन पर जुर्माना ठोका गया। अकेले कोचिंग क्लासेस के विज्ञापन पर्चे फेंकने के मामले में प्रशासन ने 17,000 रुपये का जुर्माना वसूला।
इन बड़े संस्थानों पर गिरी गाज
अभियान के दौरान सुधाकर रोड स्थित सीडीएस कॉलेज, मोशन क्लासेस और आर. के. केमिस्ट्री क्लासेस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई का यह सिलसिला 6 मई 2026 को भी जारी रहा, जिसमें न्यू उस्मानपुरा स्थित एआईबी बायोलॉजी क्लासेस और चुनीलाल पेट्रोल पंप के पास स्थित अनएकेडमी (Unacademy) क्लासेस पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
यह भी पढ़ें:- Sunetra Pawar Resigns: सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बारामती की रिकॉर्ड जीत के बाद बड़ा कदम
अतिक्रमण और कचरा प्रबंधन पर भी नजर
कार्रवाई केवल पर्चों तक सीमित नहीं रही। सड़क पर निर्माण सामग्री जैसे रेत, गिट्टी डालकर यातायात बाधित करने और कचरे का वर्गीकरण (गीला-सूखा) न करने वालों से भी 14,500 रुपये की वसूली की गई। इस टीम में दशरथ भिसे, मुरलीधर सहाणे, फकीरराव वाकले और विष्णु काकड़े ने प्रमुख भूमिका निभाई।
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका प्रशासन ने सभी व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों को सख्त चेतावनी दी है कि वे अपनी प्रचार सामग्री का प्रबंधन जिम्मेदारी से करें। शहर की स्वच्छता से समझौता करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Chhatrapati sambhajinagar municipal action on coaching ads
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Morning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM











