नागपुर में नौकरानी ने रचा ठगी का जाल, पेंशन चेक चोरी कर बड़ा फ्रॉड, वृद्ध दंपति से 7 लाख की धोखाधड़ी

Nagpur Fraud Case: नागपुर में नौकरानी ने दो साथियों के साथ मिलकर पेंशन खाते की चेकबुक से चेक चोरी कर वृद्ध दंपति को करीब 7 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
Maid Weaves Web of Deceit in Nagpur: Major Fraud Involving Stolen Pension Checks; Elderly Couple Swindled Out of ₹7 Lakhs.
नागपुर धोखाधड़ी मामला,(सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur Pension Account Scam: नागपुर पेंशन अकाउंट के चेक चोरी कर नौकरानी ने 2 लोगों के साथ मिलकर वृद्ध दंपति को 7 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने सुयोगनगर निवासी गोपाल जगन्नाथ चिमलवार (82) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों में जयभीमनगर, बाबुलखेड़ा निवासी नालंदा उर्फ अनिता अनिल जोसेफ, राहुल गौरीशंकर शेंडे और शिवाजी चौक, दुर्घधामना निवासी मंगला हरीश कोहले का समावेश है। गोपाल और उनकी पत्नी शासकीय सेवा से निवृत्त हैं।

दोनों अपने मकान में अकेले ही रहते हैं। घरेलू कामों के लिए उन्होंने अनिता को काम पर रखा था। पेंशन खाते की पासबुक और चेकबुक गोपाल अपने पास ही रखते थे। उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। समय पर परेशानी न हो इसीलिए उन्होंने चेक बुक पर पहले से ही हस्ताक्षर कर रखे थे।

वर्ष 2024 में दिवाली के आसपास उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी की देखरेख के लिए अनिता को काम पर रखा गया था। वह घर पर ही रहती थी। 26 जनवरी 2024 से 10 जनवरी 2026 के बीच अनिता ने पेंशन खाते की चेकबुक से चेक चोरी किए।

चेक से ट्रांसफर की रकम

अपने साथी राहुल के साथ मिलकर चेक से राशि मंगला के खाते में ट्रांसफर की गई, आरोपियों ने उनके खाते से समय-समय पर कुल मिलाकर 7 लाख रुपये निकाल लिए, बैंक में फसबुक अपडेट कराने पर गोपाल खाते में रकम कम दिखाई दी।

जांच-पड़ताल करने पर अनिता द्वारा धोखेबाजी किए जाने की बात सामने आई और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने विविध धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com