- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Post Poll Violence Humayun Kabir Hc Petition Murshidabad
चुनाव के बाद बंगाल में हिंसा को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर; दायर की याचिका, TMC पर लगाए गंभीर आरोप
Humayun Kabir HC Petition: हुमायूं कबीर ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई और उनको पीटा गया। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से मामला दायर कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: अमन मौर्या

हुमांयू कबीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal Post Poll Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कई जगह हिंसा देखने को मिली। इस दौरान मुर्शिदाबाद में भी कई इलाकों में हिंसा की घटना सामने आई। इलाके में हालात नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की अपील की गई है। इस बीच आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने बुधवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए हाई कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की।
कबीर ने आरोप लगाया कि 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुर्शिदाबाद जिले में बड़े पैमाने पर राजनीतिक रूप से प्रेरित और सुनियोजित हिंसा हुई है।
अदालत से हस्तक्षेप की मांग
अदालत में दायर याचिका में हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई और उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ में मामला दायर कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। याचिका में कबीर ने अदालत से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
कहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
TMC में बड़ी बगावत! पूर्व मंत्री ने अभिषेक बनर्जी और SDPO के खिलाफ थाने में की शिकायत, खोले अंदरूनी राज
बंगाल सरकार की सख्ती का असर, कोलकाता में मांस की सप्लाई ठप, शहर के इकलौते बूचड़खाने पर मंडराया संकट
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया
कबीर के वकील ने कोर्ट में बताया कि पहले चरण के चुनाव में कबीर पर भी असामाजिक तत्वों ने हमला किया था और उनकी कार में तोड़फोड़ की गई थी। साथ ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी परेशान किया गया, लेकिन पुलिस ने इन मामलों में कोई शिकायत दर्ज नहीं की। प्रशासनिक विफलता के कारण उन्होंने अदालत से तत्काल शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने की मांग की है और निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है।
बता दें कि हुमायूं कबीर ने चुनाव से पहले TMC में थे। यहां से निलंबित होकर उन्होंने खुद की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई और विधानसभा चुनावों में अकेले मैदान में उतरे। वे मुर्शिदाबाद जिले के नवादा और रेजीनगर दो सीट से जीत हासिल किए।
ये भी पढ़ें- सोची-समझी साजिश…PA की हत्या पर भावुक हुए सुवेंदु अधिकारी, महा-जंगलराज का बताया नतीजा, नेताओं से की बड़ी अपील
बीजेपी का प्रचंड बहुमत
इस चुनाव में 15 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस के शासन का अंत करते हुए भाजपा ने पश्चिम बंगाल में शानदार जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 207 सीटें मिलीं, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटें ही प्राप्त हुईं। परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में दक्षिण 24 परगना सहित कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं देखने को मिलीं।
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले और पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं। मामले पर पुलिस ने कहा है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
West bengal post poll violence humayun kabir hc petition murshidabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













