TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे... बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO

Yogi Adityanath On Bengal Victory: बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान। बोले- खत्म हुआ तुष्टिकरण का दौर अब खत्म हुआ, बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारा।

Yogi Adityanath On Bengal Election Results: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस जीत को 'विकास' और 'राष्ट्रवाद' की जीत करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूपी की तरह अब बंगाल में भी अराजकता का अंत होगा और 'सोनार बांग्ला' के सपने को हकीकत में बदला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के कड़े संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों और हिंसा के बावजूद कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बंगाल में अब कानून का राज होगा और विकास की नई लहर दौड़ेगी। योगी आदित्यनाथ के अनुसार, यह चुनाव परिणाम न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि जनता केवल सुशासन और सुरक्षा को ही प्राथमिकता देती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com