ममता बनर्जी के 'वोट टैंपरिंग' वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह

Waris Pathan News: चुनाव नतीजों पर वारिस पठान ने दी विपक्ष को सलाह, कहा- जनादेश का सम्मान करें। साथ ही निष्पक्ष चुनाव के मुद्दे पर सरकार सवाल भी उठाया और कहा कि सरकार को इनका संज्ञान लेना चाहिए।

Waris Pathan On Election Results 2026: पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है। सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी और हारने वालों को आत्म-मंथन करने की सलाह भी दी। पठान ने कहा कि उनकी पार्टी ने भी पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर भी वे जनता के बीच काम करना जारी रखेंगे। ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये गंभीर विषय हैं। सरकार को इनका संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए।

पठान ने बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने महाराष्ट्र के एक मंत्री के विवादित बयानों को असंवैधानिक और नफरत भरा करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि क्या देश हिंदू राष्ट्र बन गया है? पठान ने महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लाडली बहन योजना की बात करने वाली सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास और सुरक्षा जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अक्सर नफरत भरी बयानबाजी की जाती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com