- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Villagers Are Troubled By The Dilapidated Road Of Batamvihi Village
विहीगांव की बदहाल सड़क से ग्रामीण त्रस्त, लापरवाही प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ सोमवार से आमरण अनशन
विहीगांव की जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीण, प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे। सड़क की स्थिति जानलेवा बन चुकी है।

Anjangaon Surji News: अंजनगांव सुर्जी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। विशेष रूप से अंजनगांवदर्यापुर महामार्ग पर स्थित विहिगांव फाटा से गांव की ओर जाने वाली एक किलोमीटर की डामर सड़क अपनी बदहाली के कारण अब जानलेवा साबित हो रही है। इस समस्या को लेकर शासन की उदासीनता के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अब आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है।
पूर्व मरम्मत निकृष्ट गुणवत्ता की
जगह-जगह गहरे गड्ढे। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और इसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि आए दिन यहाँ दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी गांव के मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर सड़क के कारण वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
खराब सड़क की लंबाई 1 किमी
सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज कुरैशी ने बताया कि उन्होंने सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग अंजनगांव सुर्जी और दर्यापुर उपविभाग के अधिकारियों से कई बार पत्रव्यवहार कर सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। कुरैशी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की पहले जो मलमपट्टी पैच वर्क की गई थी, वह बेहद निकृष्ट दर्जे की थी। संबंधित अधिकारियों ने ठेकेदार को कार्रवाई से बचाने के लिए घटिया काम की अनदेखी की।
सम्बंधित ख़बरें
जालना में उग्र प्रदर्शन, भड़का जनाक्रोश, रेपिस्ट का घर फूंका, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का मामला
अंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
अमरावती में अस्पताल में महिला कर्मी से छेड़छाड़, वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज
‘पढ़ाई करने की उम्र नहीं होती’, 47 साल के कालीन कारीगर ने पास की 10 वीं की परीक्षा, पेश किया उदाहरण
सड़क की स्थिति जर्जर, गड्ढों से भरी
प्रशासनिक रवैये से नाराज होकर फिरोज कुरैशी, भगवान अभ्यंकर और अन्य ग्रामीणों ने 13 अप्रैल से आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। इस संबंध में तहसीलदार पुष्पा सोलंके, सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक गजानन लवटे और लोक निर्माण विभाग को लिखित निवेदन दिया जा चुका है।
दुर्घटनाएं आए दिन हो रहीं
आंदोलन में पूरी सड़क का नए सिरे से डामरीकरण करने, घटिया निर्माण और अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएंगी। अनशन के दौरान यदि किसी की जानहानि होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी, ऐसी चेतावनी आंदोलनकारियों ने दी है।
Villagers are troubled by the dilapidated road of batamvihi village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज की जंग में चीनी टैंकर पर हमला, बीजिंग का फूटा गुस्सा, क्या अमेरिका-ईरान जंग अब बनेगा विश्व युद्ध?
May 08, 2026 | 08:08 PMWatermelon Death Case: हंसमुख स्वभाव व मिलनसार व्यवहार.., डोकाडिया परिवार के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?
May 08, 2026 | 08:04 PMभोपाल मेट्रो पर वक्फ का कानूनी ब्रेक? कब्रिस्तान के नीचे से लाइन गुजारने पर रोक की मांग तेज; जानें पूरा मामला
May 08, 2026 | 07:52 PMजालना में उग्र प्रदर्शन, भड़का जनाक्रोश, रेपिस्ट का घर फूंका, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का मामला
May 08, 2026 | 07:47 PMTCS Nashik Case: निदा खान की खत्म हुई लुका-छिपी, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
May 08, 2026 | 07:40 PMअंबरनाथ नपा: सत्ता संघर्ष में शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, शिवसैनिकों का शिवाजी चौक पर जश्न
May 08, 2026 | 07:36 PMTVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
May 08, 2026 | 07:36 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM












