- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Online Lottery For Rte Admission Announced
RTE प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी घोषित, प्रक्रियानियमित सूची में 2,018 विद्यार्थियों का चयन
आरटीई प्रवेश के लिए 2,018 विद्यार्थियों का चयन, आवेदन की स्थिति वेबसाइट पर देखें। अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026।

Akola News: आरटीई प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी घोषित की गयी है. जिसमें नियमित सूची में जिले के 2,018 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. आरटीई प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले पालक संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति या चयन स्थिति देख सकते हैं.आरटीई शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत पहली से आठवीं कक्षा तक निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है. इसमें 25 प्रश कोटे से अंग्रेजी माध्यम की शालाओं में सर्वसामान्य परिवारों के विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश देने की प्रक्रिया जिले में शुरू है. इस हेतु जिले की 185 शालाओं ने पंजीकरण किया है.
जिले में कुल 2056 सीटें उपलब्ध हैं, जिनके लिए अब तक 5,598 आवेदन प्राप्त हुए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि पहले 10 मार्च थी, किंतु इसे बढ़ाकर बाद में 31 मार्च कर दिया गया था. तिथि बढ़ाए जाने से अभिभावकों को अतिरिक्त समय मिला है. आरक्षित सीटों की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण अभिभावकों की निगाहें लॉटरी की ओर लगी हुई थीं. यह लॉटरी ऑनलाइन पद्धति से निकाली गई. जिसमें जिले की 2056 सीटों के लिए नियमित सूची में 2,018 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. अब अभिभावक आरटीई की वेबसाइट पर जाकर अपने बच्चे की चयन स्थिति देख सकते हैं.
उपलब्ध सीटों की तुलना में ढाई गुना से अधिक आवेदन आने से प्रवेश प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा है. वर्तमान स्थितिपंजीकृत स्कूल 185आरक्षित सीटें 2,056प्राप्त आवेदन 5,598नियमित सूची 2,018अतिरिक्त आवेदन 3,542विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि घोषित, पालकों को कागजात सहित उपस्थित रहना अनिवार्यआरटीई ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया सत्र 202627 के लिए चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
तंबाकू से दोस्ती नहीं, जिंदगी से कीजिए: हर साल 80 लाख मौतों की वजह तंबाकू, डॉक्टर ने किया सतर्क
अकोला के गीता नगर में आधी रात भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी; दमकल ने टाला बड़ा हादसा
अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की लगातार मौत से मची खलबली, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
अकोला की श्री गजानन पतसंस्था में 8.97 करोड़ की गड़बड़ी, अध्यक्ष और CEO गिरफ्तार
इस अवधि में पालकों को अपने बच्चों के प्रवेश हेतु आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. पालकों को आवेदन भरते समय दर्ज किए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रति तथा सत्यापित प्रति लेकर सत्यापन समिति के पास जाना होगा. पाइंटरअलाटमेंट लेटर की प्रिंट जरूरीसाथ ही, उन्हें अपने लॉगिन से अथवा समिति से अलॉटमेंट लेटर की प्रिंट निकालनी होगी.
आरटीई पोर्टल पर उपलब्ध गारंटी पत्र की प्रिंट भी साथ ले जाना आवश्यक है. चयनित विद्यार्थियों के पालकों को उनके मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होंगे. केवल एसएमएस पर निर्भर न रहते हुए उन्हें आरटीई पोर्टल पर दिए गए आवेदन की स्थिति टैब में अपना आवेदन क्रमांक दर्ज कर लॉटरी लगी है या नहीं इसकी पुष्टि करनी होगी.
Online lottery for rte admission announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास
May 31, 2026 | 06:14 PMइस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
May 31, 2026 | 06:12 PMIPL 2026 Final से पहले RCB को डरा रहे हैं शुभमन गिल के आंकड़े, अहमदाबाद का मैदान रहा है लकी
May 31, 2026 | 06:06 PMRPSC APO Recruitment 2026: 371 पदों पर निकली भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन
May 31, 2026 | 06:06 PMLIVERCB vs GT IPL Final LIVE: फाइनल में RCB और GT के बीच महासंग्राम आज, अहमदाबाद में थोड़ी देर में होगा टॉस
May 31, 2026 | 05:56 PM’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज
May 31, 2026 | 05:53 PMIPL 2026 Final: ‘मेरे लिए यह एक नॉर्मल गेम है…’, GT के खिलाफ फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान
May 31, 2026 | 05:52 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














