मुंबई से अगवा बालक गोंदिया में मिला रेलवे पुलिस की तत्परता से 14 साल का मासूम

मुंबई से अगवा 14 साल का बालक गोंदिया में मिला, रेलवे पुलिस ने तत्परता से उसे सुरक्षित किया।
godia-216
Published on
Updated on

Gondia News: दादाभाई नौरोजी नगर पुलिस स्टेशन, मुंबई में फिर्यादी महिला मारोफा हर्षद शेख 34 रूम नंबर 142, लोकसेवा समिति चॉल, कोहिनूर होटल के पीछे, जुहू स्ट्रीट, अंधेरी, मुंबई निवासी ने 10 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई कि उसके 14 साल के नाबालिग बेटे को किसी अनजान व्यक्ति ने उसके घर से अपहरण कर लिया है.

शिकायत पर धारा 137 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले की जांच करते हुए डी.एन. नगर पुलिस थाना मुंबई और कायम ब्रांच यूनिट 9 मुंबई को नागपुर रेलवे नागपुर जिले में मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि मुंबई से हावड़ा जाने वाली किसी ट्रेन में अपह्त बच्चा सफर कर रहा है और उसे ढूंढ़ना है.

इस जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक, रेलवे नागपुर ने पूरे रेलवे नागपुर जिले के रेलवे पुलिस थानों को मुंबई से आने वाली हर ट्रेन के आगे और पीछे के जनरल कोच और स्लीपर कोच की चेकिंग करने और बच्चे को ढूंढ़ने के निर्देश दिए.

11 अप्रैल को दोपहर 01.15 बजे, गोंदिया रेलवे स्टेशन पर आ रही ट्रेन क्र.12809 मुंबई से हावड़ा की चेकिंग के दौरान, यात्रियों की भीड़ के बीच पीछे के जनरल कोच में एक बच्चा अकेला बैठा दिखा. अकेले सफर कर रहा था बालक

क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस थाना, गोंदिया के अधिकारियों ने उसे भरोसे में लेकर पूछताछ की. जब उन्होंने उसकी पहचान सुनिश्चित की, तो उन्होंने बताया कि वह 14 साल का एक नाबालिग लड़का है, जो रूम नंबर 142, लोकसेवा कमेटी चॉल, कोहिनूर होटल के पीछे, जुहू स्ट्रीट, अंधेरी, मुंबई का निवासी है.

उन्होंने तुरंत चाइल्ड हेल्प लाइन गोंदिया और जिला बाल कल्याण समिति को फोन पर जानकारी देकर उसे हिरासत में लिया, उसकी मेडिकल जांच की और उसकी सुरक्षा के लिए एक लीगल पत्र दिया और उसे शासकीय बालगृह गोंदिया में रखा गया है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com