UPSC भर्ती 2026: संस्कृति, रक्षा समेत कई मंत्रालयों में निकली 16 वैकेंसी, 1 मई तक करें आवेदन

UPSC Recruitment 2026 : UPSC ने 16 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें संस्कृति, रक्षा और डेयरी मंत्रालय शामिल हैं, आवेदन 1 मई 2026 तक किए जा सकते हैं।
UPSC has announced 16 vacancies; the last date to apply is May 1, 2026.
UPSC ने 16 पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई 2026 है। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Updated on

UPSC Ministry Jobs Vacancies 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है। Union Public Service Commission (UPSC) ने संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के तहत कुल 16 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 1 मई 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

संस्कृति, रक्षा समेत कई मंत्रालयों में निकली 16 वैकेंसी

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता और आयु सीमा तय की गई है। असिस्टेंट कीपर के पद के लिए एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर्स और म्यूजियोलॉजी में डिप्लोमा के साथ अनुभव जरूरी है। सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II के लिए इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, स्टैटिस्टिक्स या पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स डिग्री और दो साल का अनुभव मांगा गया है।

वहीं लाइव स्टॉक ऑफिसर के लिए वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबेंड्री में बैचलर डिग्री और संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव अनिवार्य है। पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 से 35 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

मंत्रालय स्तर पर काम करने का सुनहरा अवसर

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 और लेवल-10 के तहत आकर्षक वेतन मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।

इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा और अंत में फॉर्म सबमिट करना होगा। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो मंत्रालय स्तर पर काम करना चाहते हैं और अपने करियर को नई ऊंचाई देना चाहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com