- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Student Nirali Dies After Dilapidated School Gate Collapse In Front Of Mother
जर्जर गेट गिरने से छात्रा निराली की मौत, मुख्याध्यापिका मां की आंखों के सामने ही समा गई लाडली
तिरोड़ा में स्कूल के जर्जर गेट गिरने से छात्रा निराली की मौत, मां की आंखों के सामने हुआ हादसा।

Gondia News: नगर परिषद तिरोड़ा द्वारा संचालित पीएम श्री रानी अवंतीबाई प्राथमिक शाला, लोधीटोला में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कक्षा पांचवीं की छात्रा निराली मनीष चाफले 11 की स्कूल के गेट के नीचे दबने से मृत्यु हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल का मुख्य गेट काफी समय से जर्जर अवस्था में था और उसकी मरम्मत का काम प्रस्तावित था. विद्यार्थियों को गेट से दूर रहने के निर्देश भी दिए गए थे. शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे, स्कूल छूटने पर बाहर निकलते वक्त दुर्भाग्यवश निराली ने गेट को खींचा, जिससे वह अचानक उसके ऊपर गिर गया.
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के तुरंत बाद उसे तिरोड़ा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोंदिया रेफर किया गया. हालांकि, रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई. निराली एक मेधावी छात्रा थी.
सम्बंधित ख़बरें
15 वर्ष पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लागू, BS4 वाहनों पर दोगुना शुल्क
फर्जी परमिट से हो रही थी रेती की तस्करी, पुलिस ने घेरा तो माल फेंककर ट्रक समेत फरार
Bhandara Crime: टिप्पर चालक के साथ मारपीट और धमकी, 11 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज
Bhandara Crime: जंगली सूअर के शिकारी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
उसने राज्यस्तरीय प्रज्ञा शोध प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया था. हाल ही में पुणे में उसका सम्मान भी किया गया था. बताया जा रहा है कि निराली की माता, शुभांगी चौधरी चाफले, उसी स्कूल में मुख्याध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं.
Student nirali dies after dilapidated school gate collapse in front of mother
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, चेन्नई पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 11, 2026 | 07:20 PMइंडियन आर्मी RVC भर्ती 2026: ऑफिसर बनने का मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Apr 11, 2026 | 07:16 PM15 वर्ष पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लागू, BS4 वाहनों पर दोगुना शुल्क
Apr 11, 2026 | 07:15 PMजर्जर गेट गिरने से छात्रा निराली की मौत, मुख्याध्यापिका मां की आंखों के सामने ही समा गई लाडली
Apr 11, 2026 | 07:13 PMPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
Apr 11, 2026 | 07:12 PMBhandara Crime: टिप्पर चालक के साथ मारपीट और धमकी, 11 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज
Apr 11, 2026 | 07:07 PMभंडारा में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पर 23 दिन बाद FIR; एमआईडीसी क्षेत्र से 57 सिलेंडर जब्त, संचालक पर कसा शिकंजा
Apr 11, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM












