-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Court Stay Order On Transfer Of Funds Of Backward Class Colony
Akola News: पिछड़ावर्ग बस्ती के निधि के हस्तांतरण पर अदालत का स्थगनादेश, ‘वंचित’ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
- Written By: आंचल लोखंडे
अकोला जिला परिषद के अंतर्गत 2024-25 की पिछड़ावर्ग बस्ती योजना के लिए स्वीकृत निधि का अन्यत्र हस्तांतरण किए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय ने स्थगनादेश जारी किया है।

‘वंचित’ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अकोला: अकोला जिला परिषद के अंतर्गत 2024-25 की पिछड़ावर्ग बस्ती योजना के लिए स्वीकृत निधि का अन्यत्र हस्तांतरण किए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय ने स्थगनादेश जारी किया है। अकोला जिला परिषद की समाज कल्याण समिति ने सितंबर 2024 में नियमों के अनुसार पिछड़ावर्ग बस्ती निधि मंजूर किया था।
इस निधि को वितरित करने के लिए सहायक आयुक्त, समाज कल्याण, अकोला को प्रस्ताव सौंपा गया था। 31 जनवरी 2025 को हुई जिला नियोजन समिति की बैठक में पालकमंत्री और जिलाधिकारी द्वारा दो अलग-अलग बैठक के इतिवृत्त तैयार किए गए। इसके माध्यम से पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित निधि को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।
नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर
इस निर्णय के खिलाफ पूर्व समाज कल्याण सभापति आम्रपाली खंडारे और कुछ सरपंचों ने उच्च न्यायालय, नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर की। 5 मई को न्यायालय ने हस्तांतरित निधि वितरण पर रोक लगाते हुए जिलाधिकारी अकोला को शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए, यह जानकारी पूर्व समाज कल्याण सभापति आम्रपाली खंडारे ने दी है।
सम्बंधित ख़बरें
जब तक न्याय नहीं, तब तक बाहर जाना बंद! बीज धोखाधड़ी के खिलाफ NCP का अकोला में जोरदार आंदोलन
Akola News: अकोला में जंगली सूअर के हमले से किसान गंभीर घायल, इलाज जारी
Akot Palkhi: भक्ति और सेवा का संदेश देती संत वासुदेव महाराज की पालकी पंढरपुर की ओर अग्रसर
आषाढ़ी वारी 2026: पंढरपुर के लिए रवाना हुई गोपालकृष्ण गोसेवा केंद्र की चिकित्सा सेवा टीम
निधि गैरकानूनी रूप से अन्य प्रयोजन के लिए हस्तांतरित
6 मई को शासकीय विश्रामगृह में आयोजित प्रेस वार्ता में आम्रपाली खंडारे ने कहा कि सरकार द्वारा एक ही बैठक के 2 अलग-अलग इतिवृत्त तैयार किए गए। नियमानुसार प्रस्ताव होने के बावजूद निधि को गैरकानूनी रूप से अन्य प्रयोजन के लिए हस्तांतरित किया गया। फंड ट्रांसफर में अत्यधिक जल्दबाजी की गई, जो न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पिछड़ावर्गियों के लिए स्वीकृत निधि को अन्य संस्थान को हस्तांतरित करना पूरी तरह से अवैध है।
Solapur News: अवैध देहव्यवसाय के अड्डे पर पुलिस का छापा
वंचित बहुजन आघाड़ी के पदाधिकारी मौजूद
याचिकाकर्ताओं ने इस मामले में पालकमंत्री, समाज कल्याण विभाग सचिव, जिलाधिकारी, जिला नियोजन समिति सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, और अन्य अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया है। उच्च न्यायालय में अधिवक्ता आनंद राजन देशपांडे ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पक्ष रखा। इस अवसर पर वंचित बहुजन आघाड़ी की प्रमुख आम्रपाली खंडारे, अरुंधति शिरसाट, प्रमोद देंडवे, ज्ञानेश्वर सुल्ताने और राजेंद्र पातोडे, विनोद देशमुख, विकास सदांशिव, पराग गवई, अविनाश खंडारे, दिलीप शिरसाट समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Court stay order on transfer of funds of backward class colony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














