- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ncdc Nagpur Regional Center Construction Update Medical Hub Central India
नागपुर बनेगा बीमारियों से लड़ने का अभेद्य किला: NCDC की नई बिल्डिंग का काम तेज, अब पुणे-बेंगलुरु के चक्कर खत्म
- Written By: आकाश मसने
Medical Hub Nagpur: नागपुर में NCDC का निर्माण अंतिम चरण में है। इस केंद्र के शुरू होने से गंभीर वायरस और संक्रामक बीमारियों की जांच के लिए अब दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

नागपुर में निर्माणाधीन NCDC की इमारत (फोटो नवभारत)
National Centre for Disease Control Nagpur: मध्य भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के क्षेत्रीय मुख्यालय का निर्माण कार्य नागपुर के माता कचेरी परिसर में युद्ध स्तर पर चल रहा है। 2.5 एकड़ में फैली यह इमारत इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगी, जिसके बाद नागपुर सही मायनों में संक्रामक बीमारियों की जांच के मामले में ‘आत्मनिर्भर’ बन जाएगा।
नागपुर सहित सटे हुए मध्य प्रदेश से आने वाले मरीजों में गंभीर और विविध तरह की संक्रामक बीमारियों की जांच के लिए अब भी पुणे, बेंगलुरु जैसे शहरों की प्रयोगशालाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि कोरोना के बाद से कुछ प्रयोगशालाएं बनी हैं, लेकिन अब भी नागपुर ‘आत्मनिर्भर’ नहीं बना है। इसी कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) का निर्माण किया जा रहा है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने माता कचेरी परिसर में केंद्र के लिए करीब 2.5 एकड़ में जगह उपलब्ध कराई है। इमारत का कार्य तेज गति से चल रहा है। स्लैब तक काम पहुंच गया है। वर्ष के अंत तक इमारत का कार्य पूरा होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
मेडिकल कॉलेजों के बीच करेगा ‘सेतु’ का काम
नेशनल मेडिकल रिसर्च काउंसिल (NMRC) की एक रिपोर्ट के अनुसार भविष्य में वायरस की वजह से ही विविध तरह की बीमारियां फैलेंगी। यह वायरस वन्यप्राणियों से मानव में फैल सकते हैं। कोरोना के वक्त भी यही स्थिति सामने आई थी। उस वक्त सैंपल की जांच में देरी की वजह से ही बीमारी का फैलाव बढ़ा था।
दरअसल, केंद्र सरकार ने देशभर के 30 शहरों में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें नागपुर का भी समावेश है। महाराष्ट्र में नागपुर का चयन किया गया है। केंद्र के निर्माण के लिए मंत्रालय की एक टीम मौजूद है। यह केंद्र स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों, अनुसंधान संस्थानों के साथ तालमेल बनाकर औषधोपचार व अन्य उपाययोजना पर परामर्श कर काम करेगा।
यह भी पढ़ें:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नागपुर दौरा, ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव; घर से निकलने से पहले पढ़ें ये एडवाइजरी
मध्य भारत का बनेगा सहारा
केंद्र के निर्माण से नागपुर को मेडिकल हब बनाने की दिशा में भी बल मिलेगा। यह केंद्र मध्य भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा। विविध बीमारियों का निदान होने से मरीजों के उपचार में गति मिलेगी। साथ ही रिकवरी रेट भी कम किया जा सकेगा। मौजूदा स्थिति में अनेक बीमारियां देरी से निदान के कारण शरीर पर कब्जा कर लेती हैं। यदि समय रहते निदान हो जाए तो औषधोपचार से जल्दी ठीक किया जा सकता है।
Ncdc nagpur regional center construction update medical hub central india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














