पुणे में महिला से प्रताड़ना और जबरन गर्भपात का आरोप, पति समेत 5 पर केस

Forced Abortion In Pune: पुणे के वारजे मालवाडी में महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और गलत दवा देकर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Forced Abortion
जबरन गर्भपात (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Warje Forced Abortion Case: वारजे मालवाडी परिसर में एक महिला को लंबे समय तक प्रताड़ित करने और उसकी जानकारी के बिना गलत दवा देकर जबरन गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, देवर और देवरानी समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़िता ने वारजे मालवाडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

इसके आधार पर पति अमित सुरेश शिंदे, सास अरुणा शिंदे, देवर गौरव शिंदे, देवरानी श्रेया और रुचिता शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक, विवाह के बाद से ही ससुराल वालों ने ताने देना, गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी थी। मायके से कीमती सामान और नकदी की मांग की जा रही थी।

मायके से कीमती सामान और नकदी की मांग, बनाया दबाव

पति द्वारा चरित्र पर संदेह कर अपमानजनक बर्ताव किया जाता था, मायके से कीमती सामान और नकदी लाने का दबाव भी डालते थे, जिससे तंग आकर पीड़िता के मन में आत्महत्या के विचार भी आने लगे थे। पीड़िता का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान भी उसे प्रताड़ित किया गया और बीमारी के बहाने उसे गलत दवा दी गई। रक्तस्राव होने पर जब अस्पताल में जांच कराई गई, तो पत्ता चला कि उसका गर्भपात हो चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com