मानसून से पहले पुणे प्रशासन अलर्ट, महापौर मंजूषा नागपुरे ने दिए सख्त निर्देश

Pune Mayor Manjusha Nagpure Meeting: आगामी मानसून को देखते हुए पुणे महापौर मंजूषा नागपुरे ने प्रशासन को प्री-मानसून कार्य समय पर पूरा करने और आपदा प्रबंधन टीम सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
Manjusha Nagpure
मंजुषा नागपुरे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Monoon Preparedness Meeting: आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पुणे की महापौर मंजूषा नागपुरे ने प्रशासन को कमर कसने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को आयोजित एक समीक्षा बैठक में महापौर ने स्पष्ट किया कि प्री-मानसून कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रभाग और क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर सूक्ष्म नियोजन के साथ आपदा प्रबंधन टीम गठित करने का आदेश दिया है। बैठक में मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्यूआरटी टीम भी रहेगी एक्टिव

महापौर ने जोर देकर कहा कि केवल टीम बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संकट के समय प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए (एनडीआर तैयार करना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने कर्मचारियों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में कम समय में अत्यधिक बारिश की घटनाएं बढ़ी हैं, इसलिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को हर समय अपडेट और सक्रिय रहना चाहिए।

प्रमुख निर्देश और कार्ययोजना

  • बैठक में महापौर ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को पूरा करने को कहा।
  • संयुक्त बैठकः मनपा, जल संसाधन विभाग, महामेट्रो, और पीएमआरडीए जैसे सभी विभागों की तत्काल संयुक्त बैठक बुलाई जाए।
  • सफाई और मरम्मतः नालों की सफाई, कल्वर्ट की मरम्मत और रिटेनिंग वॉल के काम समय सीमा के भीतर पूरे हों।

प्रशासन को सचेत रहना चाहिए। मानसून निकट है और पुणे में बाढ़ की संभावना बनी रहती है, इसलिए राहत एवं आश्रय केंद्रों की व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित करनी होगी।

- मंजूषा नागपुरे, महापौर

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com