-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Extension Officer Scuffles Villagers Ceo Orders Investigation Report 7 Days
Akola News: विस्तार अधिकारी की ग्रामीणों से धक्का मुक्की, CEO ने 7 दिन में जांच रिपोर्ट के दिए आदेश
- Written By: प्रिया जैस
Akola Latest News: अकोला के पातुर तहसील के चरणगांव में सुविधाओं की कमी अनियमितता के आरोपों को लेकर ग्रामवासियों ने पंचायत समिति में पहुंचकर विरोध जताया।

अकोला न्यूज
Akola News: अकोला जिले के पातुर तहसील के चरणगांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी और विकास कार्यों में अनियमितता के आरोपों को लेकर ग्रामवासी आक्रोशित हो उठे। लगातार बारिश से घरों में पानी घुसने और समस्याओं के समाधान न होने पर ग्रामवासियों ने पंचायत समिति में पहुंचकर विरोध जताया।
ग्रामीणों ने विस्तार अधिकारी दिनकर घुगे से चर्चा की, लेकिन समाधान न मिलने पर विवाद हुआ और अधिकारी की ग्रामीणों से धक्का मुक्की होने की घटना सामने आई। इसके बाद ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि जिला परिषद पहुंचे और परिसर में बैठा आंदोलन किया। आंदोलन के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।
ग्राम पंचायत के सदस्यों ने की शिकायत
ग्राम पंचायत के कुछ सदस्यों ने सीईओ को शिकायत दी थी कि ई-निविदा प्रक्रिया के बिना, सभा की मंजूरी या जमा-खर्च का विवरण दिए बिना 14 लाख 65 हजार 500 रु. की राशि निकाली गई। आरोप है कि इस राशि से कोई सामग्री खरीदी नहीं गई और न ही कोई विकास कार्य हुआ। ग्रामवासियों ने प्रशासनिक और फौजदारी कार्रवाई की मांग की। 29 अगस्त को पंचायत समिति में पहुंचे ग्रामवासियों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। उन्होंने अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की। विवाद के बाद सभी ग्रामीण जिला परिषद पहुंचे और बैठा आंदोलन किया।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में लोकसेवा हक्क आयोग की समीक्षा बैठक, समयबद्ध सेवाओं पर जोर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: अकोला के किसानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई
Akola News: अकोला में निर्माण श्रमिकों का प्रदर्शन, नई कामगार कल्याण नीति वापस लेने की मांग
Akola News: नागरिकों को समय पर मिले सरकारी सेवाएं, राज्य सेवा हक्क आयुक्त अरुण डोंगरे के निर्देश
यह भी पढ़ें – प्राकृतिक संकटों से गुजर रहा अकोला, आंसू पोछने का नाटक न करें सरकार, किसानों के छलकें आंसू
आंदोलन में जिला परिषद के पूर्व सदस्य विनोद देशमुख, मुरलीधर क्षीरसागर, वैशाली इंगले, समाधान आवटे, रमेश बघे, संतोष सुलताने, गणेश देशमुख, पंजाब देशमुख, दिनकर ढोकणे, पुंजाजी वायकर, सुदर्शन गाडेकर, धनंजय गाडेकर, दीपक शिंदे, रतन बावणे, वंदना शेलके, चांदा वायकर, वासुदेव उगले, बबन आवटे, दिलीप ढोकणे, राजू देशमुख, दीपक इंगले, सुनील देशमुख, धनंजय देशमुख, सुशांत देशमुख, श्रीकृष्ण इंगले सहित कई लोग शामिल हुए।
सात दिन में रिपोर्ट देने का आदेश
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पातुर गट विकास अधिकारी को सात दिन में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि एक ही ग्रामसेवक के पास 5-6 गांवों का कार्यभार है, जिसे कम किया जाए। यदि प्राथमिक जांच में अनियमितता पाई जाती है, तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ शिस्तभंग की कार्रवाई का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया गया है।
Akola extension officer scuffles villagers ceo orders investigation report 7 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMभोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMBS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 06:56 PMभोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PMपूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














