- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Acb Sought Information About The Education Expenses Of Mla Nitin Deshmukhs Children
विधायक नितिन देशमुख पर ACB की नजर, बच्चों की पढ़ाई के खर्च का मांगा ब्यौरा
शिवसेना (यूबीटी) के अकोला जिला प्रमुख व बालापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन देशमुख की ओर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) की नजरें लगी हुई हैं। अमरावती 'एसीबी' ने विधायक नितिन देशमुख के बच्चों की पढ़ाई के खर्च की जानकारी के लिए स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखा है।
- Written By: आकाश मसने

विधायक नितिन देशमुख (सोर्स: सोशल मीडिया)
अकोला: शिवसेना (यूबीटी) के अकोला जिला प्रमुख व बालापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितिन देशमुख की ओर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) की नजरें लगी हुई हैं। अमरावती ‘एसीबी’ द्वारा विधायक देशमुख के जिला परिषद कार्यकाल की जानकारी देने के संबंध में जिला परिषद प्रशासन को पत्र भेजे जाने के बाद अब यह बात सामने आई है कि विधायक देशमुख के बच्चों के शैक्षणिक खर्चों की जानकारी देने के लिए संबंधित स्कूल को पत्र भेजा गया है।
सन 2019 में राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार बनी। इस सरकार ने अपना ढाई साल का कार्यकाल भी पूरा नहीं किया और शिवसेना में विभाजन के बाद राज्य में महायुति सरकार सत्ता में आई। उस वक्त 40 विधायकों के साथ जाने वाले विधायक नितिन देशमुख गुवाहाटी से लौटे थे। इसके बाद से अमरावती ‘एसीबी’ ने विधायक देशमुख की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:- बदलापुर में मामले में मंत्री अदिति तटकरे की बड़ी मांग, कहा- स्कूल की मान्यता की जाए रद्द
सम्बंधित ख़बरें
साजिद पठान को बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी, विधायक बोले -स्पीकर ने मुझे बोलने नहीं दिया
अकोला मनपा में स्वीकृत सदस्य पदों के लिए राजनीतिक दलों में हलचल तेज, 28 फरवरी तक मांगे गए नाम
अकोला में 11 करोड़ का डाबकी रोड प्रोजेक्ट अधर में; साल भर में हुआ सिर्फ 30% काम, धूल और गड्ढों से जनता परेशान
अकोला: खदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 14 गोवंशों को तस्करों से कराया मुक्त, 12.43 लाख का माल जब्त
इस बारे में विधायक नितिन देशमुख से 17 जनवरी 2023 को अमरावती कार्यालय में पूछताछ की गई थी। जहां पिछले कुछ महीनों से यह जांच अधर में थी, वहीं अब फिर विधायक देशमुख को लेकर अमरावती भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के स्तर पर जांच शुरू हो गई है। विधायक देशमुख जब 2009 से 2019 तक जिला परिषद के सदस्य थे, उस दौरान संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए जिप प्रशासन को पत्र दिया गया है।
स्कूल को लिखा पत्र
अमरावती ‘एसीबी’ ने विधायक देशमुख के बेटे और बेटी की पढ़ाई के खर्च की जानकारी देने के लिए संबंधित स्कूल को पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को विधायक नितिन देशमुख के बेटे और बेटी के स्कूल में प्रवेश के बाद से उनके शैक्षणिक खर्च और एकत्र की गई फीस की जानकारी देने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें:- लाडली बहन योजना ने बढ़ाई बैंकों की टेंशन, बढ़ने लगी महिलाओं की भीड़
मुख्यमंत्री के इशारे पर कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) की टीम विधायक नितिन देशमुख के बच्चों की पढ़ाई के खर्च के साथ-साथ डीजल-पेट्रोल के खर्च तक की भी जानकारी मांगी है। विधायक नितिन देशमुख ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि यह सब मुख्यमंत्री के कहने पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं शिंदे गुट में शामिल नहीं हुआ इसीलिए मेरे ऊपर यह कार्रवाई की जा रही है।
Acb sought information about the education expenses of mla nitin deshmukhs children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे-बोरीवली ट्वीन टनल प्रोजेक्ट पर विवाद, मिट्टी ढुलाई से बढ़ा प्रदूषण
Feb 25, 2026 | 09:03 AMShahid Kapoor Birthday: शाहिद कपूर ने ‘इश्क विश्क’ से शुरुआत, कई फ्लॉप के बाद भी कायम रहा स्टारडम
Feb 25, 2026 | 08:54 AMअमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप की दहाड़! टैरिफ से लेकर वेनेजुएला पर दिया बयान, बोले- अमेरिका का स्वर्ण युग…
Feb 25, 2026 | 08:54 AMजायकवाड़ी परियोजना पर HC सख्त, भूमि अधिग्रहण के बाद भुगतान लंबित, 4 हफ्तों में मुआवजा राशि जमा करने के निर्देश
Feb 25, 2026 | 08:54 AMआज का मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में लौटेगी ठंड? 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Feb 25, 2026 | 08:44 AMबिजली खंभों पर अवैध बैनर हटाएं, 4 दिन की मोहलत, नहीं हटाए पोस्टर तो दर्ज होगा केस; महावितरण की सख्त चेतावनी
Feb 25, 2026 | 08:42 AMबांग्लादेश में अवामी लीग की वापसी की सुगबुगाहट, जिलों में फिर से खुले पार्टी कार्यालय और फहराए झंडे
Feb 25, 2026 | 08:38 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














