-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Crowd Of Women Increased In Banks To Withdraw Money Of Ladli Bahna Yojana
लाडली बहन योजना ने बढ़ाई बैंकों की टेंशन, बढ़ने लगी महिलाओं की भीड़
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लाडली बहन योजना लागू की है, जिसके तहत अधिकांश महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो गए हैं। लेकिन अब बैंकों में महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। कोई पैसे निकालने आ रहा है तो काेई किसी समस्या को लेकर बैंक पहुंच रहा है। कई महिलाओं के खातों में बड़े पैमाने पर समस्याएं आ रही हैं।

बैंक में बढ़ी महिलाओं की भीड़
जलगांव: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लाडली बहन योजना लागू की है, जिसके तहत अधिकांश महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार ने 17 अगस्त को ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ (लाडली बहन) योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस योजना की जुलाई और अगस्त की दो किश्तें महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जा चुके हैं। अभी तक 1 करोड़ 3 लाख रुपए पात्र महिलाओं के खाते में जमा हो चुके हैं।
अब बैंकों में महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। कोई पैसे निकालने आ रहा है तो काेई किसी समस्या को लेकर बैंक पहुंच रहा है। कई महिलाओं के खातों में बड़े पैमाने पर समस्याएं आ रही हैं, जैसे कि पहले से खुले खाते अब बंद हो गए हैं क्योंकि कोई लेन-देन नहीं हुआ है। इसके अलावा, आधार और मोबाइल लिंक करने, खातों को अपडेट करने और पैसे निकालने की प्रक्रिया में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- ठाणे जिले में अवैध तरीके से रह रहीं 5 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने लिया एक्शन
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
इन समस्याओं के कारण, पुरे राज्य की बैंकों में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसा ही नजारा जलगांव जिले के फैजपुर की यूनियन बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में देखने काे मिला। जहां बड़े पैमाने पर महिलाओं की भीड़ हो रही है, और एक बार में सभी काम न हो पाने के कारण हर दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। महिलाओं के खातों में पैसे आए या नहीं आए, इस संदर्भ में महिलाओं में बड़े पैमाने पर मानसिक तनाव दिखाई दे रहा है।
बैंको में बढ़ रही भीड़
खाते में पैसे आए तो ठीक, नहीं आए तो क्या होगा, इस कारण से महिलाओं की चिंता बढ़ रहा है, जिससे यूनियन बैंक और स्टेट बैंक में महिलाओं की बड़े पैमाने पर भीड़ हो रही है। जिन महिलाओं के खाते में पैस आ गए पैसे निकालने के लिए आ रही है। तो जिनके खाते में नहीं आए वे महिलाओं समस्या के कारण बैंक में पहुंच रही है। इस भीड़ के कारण यूनियन बैंक और स्टेट बैंक के प्रबंधक सहित कर्मचारियों पर भी काम का तनाव बढ गया है।
यह भी पढ़ें:- बड़ी खबर! बदलापुर मामले की जांच के लिए SIT का गठन, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की घोषणा
याेजना की रकम बढ़ेगी
17 अगस्त को पुणे में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने समारोह में मौजूद महिलाओं से कहा कि ”अगर आप हमें ताकत देंगे तो 1,500 रुपए की मौजूदा राशि को बढ़ाकर 2,000 रुपए कर दिया जाएगा। अगर हमें आपका समर्थन मिला तो हम आपको 3,000 रुपए से अधिक दे सकते हैं।
Crowd of women increased in banks to withdraw money of ladli bahna yojana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM










