अमेरिकी कांग्रेस में ट्रंप की दहाड़! टैरिफ से लेकर वेनेजुएला पर दिया बयान, बोले- अमेरिका का स्वर्ण युग...

Trump Congress Speech: ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन में अमेरिका की उपलब्धियां, निवेश, रोजगार, DEI प्रोग्राम का अंत और वेनेजुएला से तेल की आपूर्ति का जिक्र किया, साथ ही मेडल से सम्मानित किया।
Trump State of the Union address 2026
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trump's State of the Union Address: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अब शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने इतिहास में कभी इतना मजबूत नहीं रहा। आज देश हर क्षेत्र में इतनी उपलब्धियां हासिल कर रहा है कि जीत की खुशी में हम अभिभूत हो गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी पुरुषों की ओलंपिक हॉकी टीम के गोलकीपर को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करने की घोषणा भी की।

ट्रंप ने कहा, "अब हमें जीतने की आदत हो गई है। अब हम इतना जीत रहे हैं कि लोग मुझसे कहते हैं, 'प्लीज राष्ट्रपति, हमें इतना आदत नहीं है जीतने की।' लेकिन मैं उन्हें कहता हूं, 'ओह्ह.. नहीं, अभी और जीतो।'" उन्होंने निवेश पर अपने दावों का भी ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने $18 ट्रिलियन की “ग्लोबल कमिटमेंट्स” का दावा किया। हालांकि, सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा वास्तविकता से बहुत अधिक है। वाइट हाउस की वेबसाइट के अनुसार, ट्रंप के इस टर्म के दौरान निवेश का वास्तविक आंकड़ा $9.7 ट्रिलियन था।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला भयानक

ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले को "भयानक" करार दिया और कहा कि कुछ देश फैसले के बाद अमेरिका के साथ ट्रेड डील तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे देशों को "भयानक सजा" दी जाएगी।

वेनेजुएला से मिलेगा 80 मिलियन बैरल तेल

ट्रंप ने वेनेजुएला से अमेरिका को "80 मिलियन बैरल से ज्यादा तेल" मिलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी तेल उत्पादन रोज़ाना 600,000 बैरल बढ़ गया है और प्राकृतिक गैस का उत्पादन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है।

अमेरिकियों के पास पहले से ज्यादा रोजगार

अमेरिका में रोजगार पर जोर देते हुए ट्रंप ने कहा, "आज पहले से कहीं ज्यादा अमेरिकी काम कर रहे हैं, ज्यादातर नौकरियाँ प्राइवेट सेक्टर में मिली हैं।" उन्होंने वॉशिंगटन डी.सी. को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक बताते हुए लॉस एंजेल्स की सुरक्षा बढ़ाने का वादा भी किया।

DEI प्रोग्राम का अंत

डोनाल्ड ट्रंप ने डाइवर्सिटी, इक्विटी और इनक्लूजन (DEI) प्रोग्राम को खत्म करने की अपनी सरकार की कोशिशों की तारीफ की और कहा, "हमने अमेरिका में DEI खत्म कर दिया। हमारा देश फिर से जीत रहा है।" फेडरल एजेंसियों, मिलिट्री और पब्लिक यूनिवर्सिटीज में DEI पॉलिसी को तेजी से हटाने के लिए कदम उठाए जा चुके हैं।

जिमी लाई की बेटी ने किया समर्थन

जेल में बंद हांगकांग के मीडिया मुगल जिमी लाई की बेटी क्लेयर लाई हाउस स्पीकर माइक जॉनसन की गेस्ट के तौर पर मौजूद थीं। उन्होंने अपने पिता की 20 साल की जेल की सजा को "दिल तोड़ने वाला क्रूर" बताया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com