Yoga For Summer: शरीर की गर्मी को कम करने के लिए रोज करें ये 4 कूलिंग योगासन
Yoga For Summer: तपती गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ योगासन को भी अपनाया जा सकता है। ये योगासन न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
कूलिंग योगा( फोटो.सोशल मीडिया)
Yoga to Cool Down Body Heat: भीषण गर्मी और सूरज की प्रचंड तपिश से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं। ऐसे में शरीर को कूल और हेल्दी रखना जरूरी है। इसमें योग आपकी मदद कर सकता है।
बदलते मौसम में कुछ योगासन आपके शरीर को ठंडक पहुंचा सकते हैं। यहां आपको कुछ ऐसे आसन के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको भीषण गर्मी में ठंडक का अहसास कराएंगे। इसे कोई भी कर सकता है।
शीतली प्राणायाम
शीतली प्राणायाम गर्मी के मौसम में शरीर को तुरंत ठंडक देने के लिए सबसे प्रभावी योग है, यह एक सांसों से संबंधित योगा है। इसमें जीभ को नली या एक पाइप की तरह मोड़कर मुंह से धीरे-धीरे सांस ली जाती है और फिर नाक से छोड़ी जाती है। यह प्रक्रिया शरीर के अंदर की गर्मी को कम करती है और ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखने में मदद करती है। इसके नियमित अभ्यास से चिड़चिड़ापन दूर होता है और मन में शांति महसूस होती है। यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जिन्हें गर्मी में जल्दी थकान या बेचैनी महसूस होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
शीतली प्रणायाम (फोटो.सोशल मीडिया)
शीतकारी प्राणायाम
इस प्राणायाम में दांतों को हल्का खोलकर या जुबान के बीच से हवा खींची जाती है, जिससे ठंडी हवा शरीर के अंदर जाती है। यह शरीर के तापमान को कम करने के साथ-साथ मानसिक तनाव और गुस्से को भी काबू में करता है। यह प्राणायाम गर्म और उमस से भरे मौसम में बहुत लाभकारी होता है। इसका नियमित अभ्यास शरीर को ठंडा और शांत बनाए रखने के साथ-साथ स्लीप क्वालिटी को भी सुधारता है।
बालासन योगा (फोटो.सोशल मीडिया)
बाल आसन
बाल आसन करने के लिए पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। एड़ियों को अलग रखते हुए पंजों को आपस में छूते हुए एड़ियों पर बैठ जाएं। सांस को बाहर की ओर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और अपने माथे को मैट पर टिका दें और हाथों को आगे की ओर पूरी तरह से फैला दें।
बाल आसन से मन शांत और नर्वस सिस्टम भी रिलैक्स होता है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है और पाचन में सहायता करता है। गर्मियों में पेट की समस्याएं बढ़ जाती है, ऐसे में बाल आसन इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
ये भी पढ़ें- Easy Ice-Cream Recipe: बाजार वाली आइसक्रीम को भूल जाएंगे बच्चे, रस्क से बनाएं टेस्टी होममेड आइसक्रीम
मत्स्य आसन (फोटो.सोशल मीडिया)
मत्स्य आसन
इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेटें और पैरों को सीधा रखें। इसके बाद अपनी हथेलियों को हिप्स के नीचे रखें और कोहनियों को मोड़ते हुए छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं, जिससे मछली की तरह का आकार बनें। इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें और फिर धीरे-धीरे अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं। इससे फेफड़े, श्वसन, पीठ, गर्दन और थायरॉइड बैलेंस करने में मदद मिलती है और साथ ही इससे तनाव दूर होकर नींद अच्छी आती है।
