Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Dhokla Recipe At Home: अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट और स्पंजी गुजराती ढोकला बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है। जानिए परफेक्ट ढोकला बनाने का तरीका और कुछ जरूरी कुकिंग टिप्स।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 21, 2026 | 08:29 PM

ढोकला की सिंपल रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Restaurant Style Gujarati Dhokla: ढोकला एक ऐसा गुजराती स्नैक है जो हल्के और टेस्टी ब्रेकफास्ट के लिए हर घर में पहली पसंद होता है। ढोकला न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसे भाप में पकाया जाता है। कम तेल और प्रोटीन से भरपूर यह डिश नाश्ते या शाम की चाय के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर ढोकला बाजार जैसा नरम नहीं बनता। आज हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप ऐसी रेसिपी बताएंगे जिससे आपका ढोकला एकदम रूई जैसा सॉफ्ट बनेगा।

ढोकला बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच सूजी (वैकल्पिक)
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
  • 1 छोटा चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट
  • 1 छोटा चम्मच तेल

तड़के के लिए

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 8-10 करी पत्ते
  • 2-3 हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 2 बड़े चम्मच पानी
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • हरा धनिया और कद्दूकस किया नारियल गार्निश के लिए

स्पंजी ढोकला बनाने की विधि

स्पंजी ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले किसी एक बर्तन में बेसन, सूजी, नमक, चीनी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नींबू का रस और पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर में गांठें न रहें। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

सम्बंधित ख़बरें

Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे

Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी

Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा

अब किसी एक गहरे बर्तन या स्टीमर में पानी गर्म करें। जिस प्लेट या टिन में ढोकला बनाना है, उसे हल्का तेल लगाकर ग्रीस कर लें।

बैटर में सबसे आखिर में ईनो डालें और ऊपर से 1 छोटा चम्मच पानी डालें। हल्के हाथों से एक दिशा में मिलाएं। जैसे ही बैटर फूल जाए, तुरंत इसे ग्रीस की हुई प्लेट में डालकर स्टीमर में रख दें। 15-20 मिनट तक मध्यम आंच पर स्टीम करें।

ये भी पढ़ें-Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे

एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर चटकाएं। फिर पानी, चीनी और नींबू का रस डालकर एक मिनट तक पकाएं। इस तड़के को तैयार ढोकले के ऊपर समान रूप से डाल दें ताकि ढोकला और भी नरम व स्वादिष्ट बन जाए।

ढोकले को चौकोर टुकड़ों में काटें और ऊपर से हरा धनिया व कद्दूकस किया नारियल डालकर सजाएं। इसे हरी धनिया की चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

परफेक्ट स्पंजी ढोकला बनाने के टिप्स

  • फ्रूट सॉल्ट हमेशा स्टीम करने से ठीक पहले डालें।
  • बैटर को ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न रखें।
  • स्टीमर पहले से गर्म होना चाहिए।
  • ढोकला पकने के बाद 5 मिनट ठंडा होने दें, फिर काटें।
  • तड़का डालने से ढोकला ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट बनता है।

Dhokla recipe how to make soft and spongy gujarati dhokla at home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 08:29 PM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Food Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.