Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
Prasad Recipe: कड़ा प्रसाद सिख धर्म में श्रद्धा, सेवा और समानता का प्रतीक माना जाता है। इसे बहुत ही सरल सामग्री से बनाया जाता है, लेकिन इसका स्वाद और आध्यात्मिक महत्व इसे खास बनाते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
कड़ा प्रसाद (फोटो.सोशल मीडिया)
Gurudwara Style Kada Prasad Recipe: जब भी गुरुद्वारे की बात होती है, तो कड़ा प्रसाद का नाम जरूर आता है। यह इतना स्वादिष्ट होता है कि अच्छी से अच्छी मिठाइयां भी इसके आगे फीकी लगती हैं। गरमा-गरम, मुलायम, खुशबूदार और मुंह में जाते ही घुल जाने वाला यह प्रसाद हर किसी को बहुत पसंद आता है, लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि जब हम इसे घर पर बनाते हैं, तो गुरुद्वारे जैसा स्वाद नहीं मिल पाता है।
असल में कड़ा प्रसाद की खासियत उसके सही रेशियो और बनाने के तरीके में छिपी होती है। गुरुद्वारे में इसे बहुत ही सिंपल लेकिन संतुलित तरीके से बनाया जाता है। अच्छी बात तो यह है कि अगर आप इसका सही रेशियो याद रखेंगी तो घर पर भी यह गुरुद्वारे जितना ही स्वादिष्ट बन सकता है।
प्रसाद बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 कप देसी घी
- 1 कप चीनी
- 3 कप पानी
पारंपरिक स्वाद के लिए आटा, घी और चीनी की मात्रा बराबर रखी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
PMOS Diet: महंगे सुपरफूड नहीं, रसोई में मौजूद ये 4 चीजें इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने में कर सकती हैं मदद
बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
बनाने की विधि
- एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें चीनी डालकर पूरी तरह घुलने दें। इस मिश्रण को गर्म ही रहने दें।
- भारी तले की कढ़ाई में देसी घी गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें गेहूं का आटा डालें।
- धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए आटे को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। जब इसमें हल्की खुशबू आने लगे, तब समझिए आटा अच्छी तरह भुन गया है।
- अब धीरे-धीरे गर्म चीनी वाला पानी आटे में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।
- मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने न लगे और ऊपर हल्का घी दिखाई देने लगे।
- गैस बंद करें और कड़ा प्रसाद को गरमा-गरम श्रद्धापूर्वक परोसें।
स्वाद बढ़ाने के टिप्स
- हमेशा भारी तले की कढ़ाई का इस्तेमाल करें।
- आटे को जल्दबाजी में तेज आंच पर न भूनें।
- पानी और चीनी का मिश्रण गर्म ही डालें।
- पूरे समय मिश्रण को लगातार चलाते रहें, इससे प्रसाद मुलायम और चमकदार बनता है।
प्रसाद क्यों खराब हो जाता है
कई बार प्रसाद में लोग घी कम डालते हैं या पानी बहुत कम डालते हैं, इससे प्रसाद सूखा और कई बार कड़ा बन सकता है। वहीं, अगर पानी जरूरत से ज्यादा हो जाए तो प्रसाद बहुत पतला हो जाता है। इसलिए सही रेशियो का ध्यान रखना जरूरी है। इसके अलावा कम भुना हुआ आटा भी स्वाद खराब कर देता है। ऐसे में प्रसाद में कच्चेपन का स्वाद आता है। कड़ा प्रसाद के लिए सही अनुपात आटा, चीनी और पानी का 1-1-1 होता है।
