विश्व पंचायत दिवस 2024 (सोशल मीडिया )
‘विश्व पर्यावरण दिवस’ (World Environment Day 2024) हर साल 5 जून को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। जैसा कि, आपको बता दें, इस विशेष दिन को लोग जन सहभागिता के रूप में मनाते है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
हालांकि आज के औद्योगिकीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है। इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आइए जानें इस दिवस मनाने का उद्देश्य, क्या है इतिहास और क्या है इस वर्ष की थीम-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1972 में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर पहला विश्व सम्मेलन स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित किया था। जिसमें 119 देश शामिल हुए थे। यह पहली बार था जब सभी देशों ने एक पृथ्वी सिद्धांत को अपनाया था। इसने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम को जन्म दिया। हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला किया।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा था। उस वर्ष के सम्मेलन में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक व्याख्यान भी दिया था। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह भारत का पहला कदम था।
‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। दुनियाभर में इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण की समस्याओं को मानवीय चेहरा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।
दुनिया में कोई भी दिवस मनाने से पहले उस दिन की थीम निश्चित की जाती है। इस साल पर्यावरण दिवस की थीम है- ‘भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोधक क्षमता’, और उसका नारा है ‘हमारी भूमि, हमारा भविष्य।’ लेखिका-सीमा कुमारी द्वारा