- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Police Administration Is Fully Prepared For The Ganpati Immersion 12000 Mandals And Homes Will Be Bid Farewell
मुंबई में आज गूंजेगा बप्पा मोरया! 12 हजार मंडलों से गणपति की धूमधाम विदाई, प्रशासन अलर्ट
Mumbai News: मुंबई में आज 12 हजार से ज्यादा मंडलों और घरों से गणपति बप्पा की धूमधाम से विदाई होगी। बीएमसी-पुलिस तैयार, लालबाग के राजा का 22 घंटे का भव्य विसर्जन जुलूस आकर्षण का केंद्र रहेगा।
- Written By: सोनाली चावरे

मुंबई में गणपति विसर्जन (pic credit; social media)
Mumbai Ganpati Visarjan 2025: मुंबई में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की विदाई का वक्त आ गया है। गणेशोत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी से हुई थी और अब 11 दिन के पूजन-अर्चन के बाद शनिवार को बप्पा को भावभीनी विदाई दी जाएगी। शुक्रवार देर रात तक शहर के अलग-अलग मंडलों और घरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति गीतों की गूंज रही। भक्तों ने बप्पा से अगले साल जल्दी आने की प्रार्थना भी की।
बीएमसी और मुंबई पुलिस ने विसर्जन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। शहरभर में 12 हजार से ज्यादा मंडलों और घरों के गणपति का विसर्जन होगा। खासकर लालबाग के राजा का विसर्जन जुलूस सबसे आकर्षण का केंद्र होगा, जो करीब 22 घंटे तक चलता है। सुबह लालबाग से यात्रा शुरू होगी और गिरगांव चौपाटी तक भक्तों की भीड़, ढोल-ताशों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय हो उठेगा।
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप
22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
हर साल की तरह इस बार भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर पुष्पवर्षा का खास आयोजन होगा। श्रॉफ बिल्डिंग फ्लावर शावर क्लब द्वारा बनाए गए राफेल लड़ाकू विमान के प्रतिरूप से गुलाब और गेंदे के फूलों की बरसात की जाएगी। लगभग 1000 किलो फूल और 400 किलो गुलाल इस आयोजन में इस्तेमाल होगा। यह श्रद्धांजलि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों और बहादुर सैनिकों को समर्पित की जाएगी।
उधर, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने भी विसर्जन स्थलों पर रोशनी का खास इंतजाम किया है। 167 गणेश विसर्जन स्थानों और चर्चगेट इलाके के आस-पास 2,650 फ्लडलाइटें लगाई गई हैं ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही, माउंट मैरी मेले के दौरान बिजली आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंपनी की टीमें भी अलर्ट पर रहेंगी। मुंबई आज बप्पा की विदाई में पूरी तरह डूबी हुई है। भक्त भावुक हैं लेकिन उत्साह से भरे हुए हैं। हर तरफ से एक ही आवाज गूंज रही है- “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना।”
Bmc police administration is fully prepared for the ganpati immersion 12000 mandals and homes will be bid farewell
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














